राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम का बनाया जन्मदिन

अजमेर/बाबा साहब अम्बेडकर जी के मिशन के सिपाही, समता समानता और सामाजिक न्याय की प्रखर आवाज, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम का जन्मदिन अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने सिद्धार्थ नगर धोलाभाटा में उत्साह के साथ मनाया। अनुसूचित जाति विभाग अजमेर के समस्त कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में तीन पौड का केक काटकर राजेंद्र पाल गौतम का जन्मदिन अजमेर की समस्त कार्यकारिणी के साथ हर्षोल्लाह से मनाया। इस अवसर पर विभाग के पदाधिकारी ने गायों को चारा एवं कबूतरों को दाना डाल उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के विभाग अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा की
राजेन्द्र पाल गौतम का सार्वजनिक जीवन संविधान की मूल भावना न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता—के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।उन्होंने समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों की आवाज़ बनकर न केवल उनके अधिकारों की रक्षा की है, बल्कि उन्हें सम्मान और अवसर दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष भी किया है।वे न केवल देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, बल्कि मेरे जैसे अनेक युवाओं के मार्गदर्शक और मेंटर भी हैं। आपके विचार, संघर्ष और समर्पण ने हम जैसे युवाओं को समाज सेवा और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की दिशा दी है।गौतम जी का जीवन यह सिखाता है कि करुणा, प्रज्ञा और समता के मार्ग पर चलकर ही एक न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव है। बुद्ध के धम्म की यही मूल भावना आपके कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि — इन्हीं पावन धम्म वचनों के साथ आपके स्वस्थ, दीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
कार्यक्रम के अंत में रमेश गारवाल ने विभाग के समस्त पदाधिकारी का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद प्रकट किया।
कार्यक्रम में विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष रवि बैरवा महासचिव राजू जेलिया हुकुमचंद खेम सिंह परिहार विजय चौहान ओम प्रकाश महावर रवि देवल निखिल जन्मोठिया ओजस्वी राज अक्षय कोतवाल नैतिक वैश्य यश कुमार कुणाल कुणाल कुमार सुनील ट्रेलर दिवाकर महावर देवेंद्र महावर दिशांत महावर नकुल गढ़वाल आदि मौजूद थे।
सौरभ यादव 
अध्यक्ष:- अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग।
error: Content is protected !!