अजमेर/ अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमिटी अनुसूचित जाति विभाग ने जिला अध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में आज थाना चौपानकी जिला भिवाड़ी में एक दलित नाबालिक युवक के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पूर्ण मारपीट एवं उसके बाद जिंदगी मौत से खेल रहे नाबालिक की स्थिति पर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम जिला कलेक्टर महोदय अजमेर मार्फत ज्ञापन दिया गया। गौरतलब है कि थाना भिवाड़ी में पुलिस द्वारा लोकेश पुत्र नरेश को घर से एक मामले में गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा लोकेश के साथ इतनी मारपीट की गई की पुलिस को ही उसे भिवाड़ी के अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।हद तो तब हो गई जब पुलिस ने लोकेश के पिता को फोन करके उसके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी और उनसे आधार कार्ड लाने को कहा। पीड़ित के परिवार घबराहट में जब अस्पताल पहुंचा तो उन्होंने वहां के एक निजी अस्पताल में लोकेश को बेहोश एवं वेंटिलेटर पर पाया। लोकेश की हालत देख परिवार घबरा गया। उन्होंने जब पुलिस से इस बारे में जानकारी चाही तो पुलिस सही जानकारी देने में आनाकानी करती रही।पीड़ित के भाई अरुण ने जब भर्ती पीड़ित की फोटो और वीडियो बनानी चाहिए तो पुलिस ने जबरन उसकी फोटो और वीडियो डिलीट करवा दी। हद तो तब हो गई जो वहां का थाना प्रभारी धारा सिंह मीणा ने परिवार को धमकाना शुरू किया और मामले को दबाने की कोशिश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव ने समस्त दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुख्यमंत्री से बर्खास्तगी की मांग की है।यादव का कहना है की जब पुलिस ने लोकेश को गिरफ्तार किया था तो तीन दिन तक लोकेश की गिरफ्तारी क्यों नहीं दिखाई गई। बिना गिरफ्तारी दिखाये पुलिस थर्ड डिग्री का उपयोग कैसे कर सकती है। कानून पुलिस को किसी भी व्यक्ति को मरने व पीटने का अधिकार नहीं है। यह सीधे-सीधे मानव अधिकार आयोग के नियमों का उल्लंघन है। यादव को जानकारी मिली है कि भिवाड़ी पुलिस ने लोकेश को पानी के ड्रम में भी प्रताड़ित किया, जिससे उसके फेफड़ों में पानी जाने की आशंका है। वह आज ICU में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है,यह संवेदनशील समाज के लिए एक कलंक है।
ज्ञापन देने में डॉ रमेश गारवाल,हरिराम जाटव, रवि बेरवा, सागर गोडियाला, राजू जेलिया, योगेश जाटोलिया, मनमोहन,हरिशंकर रेगर,प्रिंस धंजा आदि शामिल थे।
सौरभ यादव
अध्यक्ष : अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ।
अध्यक्ष : अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ।
9214544444