खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला-किशनानी
अजमेर 28 अप्रेल, 12वीं सम्राट पृथ्वीराज चौहान ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में माहेश्वरी पब्लिक स्कूल एवं मेजबान करणी स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर्स अकादमी के युवा निशानेबाजों ने यहां संपन्न दो दिवसीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किये। प्रतियोगिता में 150 से अधिक छात्र-छात्रा शूटरों ने भाग लिया।
लोहागल रोड स्थित करणी स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर्स शूंटिंग रेंज पर आयोजित इस प्रतियोगिता की पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के पूर्व सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी ने विजेता निशानेबाजों को पदक प्रदान करते हुए कहा कि यह खेल प्राचीनतम भारतीय खेलों में शुमार है, 12वीं सदी में सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने इसी कला के माध्यम से इतिहास रचा था। खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त पाठशाला है। वर्तमान में भारतीय शूटर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ-साथ ओलंपिक तक में पदक जीत कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। युवा पीढ़ी को इनसे प्रेरणा लेते हुए सफलताओं के शिखर की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर राइफल शूटिंग में विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध है जिससे प्रारंभिक दौर से ही खेल का बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है।
भारतीय खेल प्राधिकरण के पूर्व क्रिकेट प्रशिक्षक एवं रणजी क्रिकेटर अशोक गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राइफल शूटिंग दिन प्रतिदिन लोकप्रियता की और अग्रसर है जहां राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करते हुए गौरव बढ़ा रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि रावत सिंह राठौड, आलोख वैष्णव, आगरा, अमर सिंह राठौड, पुरूषोतम तेजवानी, अबुल हसन, धर्मराज यादव रहे।
यह रहे विजेता
प्रतियोगिता की आयोजन सचिव हिम्मत सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में अजमेर के अतिरिक्त राज्य के एवं उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से आए निशानेबाजों ने भाग लेते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में माहेश्वरी पब्लिक स्कूल सेंट्रल एकेडमी स्कूल एवं मेजबान करणी स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर्स अकैडमी ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए पदक जीते। आयोजन सचिव राठौर के अनुसार प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे, 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट एनआर वरिष्ठ पुरुष वर्ग में तनिष सिवासिया प्रथम, करणी सिंह द्वितीय एवं सैयद ज़रार तृतीय रहे। वरिष्ठ महिला वर्ग में अभिलाषा प्रथम, भूमिका सिंह द्वितीय एवं सौम्य सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर महिला वर्ग में अजीन फातिमा प्रथम रहीं, जूनियर महिला (जेन) वर्ग में सौम्या सिंह प्रथम, जाह्नवी चौधरी द्वितीय एवं दिविजा चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं। 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर वरिष्ठ पुरुष वर्ग में सुमित चौधरी प्रथम, हर्षित कुमार कुमावत द्वितीय एवं लक्ष्य सिंह राठौड़ तृतीय रहे। वरिष्ठ महिला वर्ग में हृतिवि चौधरी प्रथम, शालु चौधरी द्वितीय एवं हिमांशी शेकनी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर पुरुष वर्ग में अमन गुर्जर प्रथम एवं भरत सिंह द्वितीय रहे। जूनियर महिला वर्ग में साक्षी राठौड़ प्रथम रहीं। यूथ पुरुष वर्ग में आशीष टांडी प्रथम, विक्रम गुर्जर द्वितीय एवं उदय सिंह राठौड़ तृतीय रहे। यूथ महिला वर्ग में द्विविजा चौहान प्रथम, सिमरन शर्मा द्वितीय एवं हिमांशी शेकनी तृतीय रहीं। वरिष्ठ दिव्यांग महिला वर्ग में दिव्यादिया राठौड़ प्रथम रहीं। लिटिल चौम्प पुरुष वर्ग में अली जैद हुसैन प्रथम रहे।
10 मीटर ओपन साइट राइफल एनआर जूनियर पुरुष वर्ग में विक्रमादित्य प्रथम रहे। यूथ पुरुष वर्ग में कृष्णजीत सिंह प्रथम, अव्यान गर्ग द्वितीय एवं अमन सिंह रावत तृतीय रहे। यूथ महिला वर्ग में ऋषिका सिंह प्रथम रहीं। लिटिल चौम्प पुरुष वर्ग में अभ्युदय सिंह प्रथम, मोहनीश गुर्जर द्वितीय एवं दिव्यांशु चौहान तृतीय रहे। लिटिल चौम्प महिला वर्ग में लक्षिता प्रथम एवं मानसी चौहान द्वितीय रहीं।
खेल संयोजक विनीत लोहिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 मीटर पिस्टल एनआर मास्टर पुरुष वर्ग में सुनील प्रथम, राजेंद्र सिंह द्वितीय एवं भरत कुमार तृतीय रहे। एयर राइफल पीप साइट पत्रकार पुरुष वर्ग में सैयद नदीम चिश्ती प्रथम रहे। एयर पिस्टल पत्रकार पुरुष वर्ग में विनीत कुमार जी लोहिया प्रथम रहे। अंडर-10 पुरुष वर्ग में प्रथम मेहरा प्रथम रहे। सब यूथ पुरुष वर्ग में इज्यराज सिंह जादौन प्रथम, संजय रावत द्वितीय एवं दिव्यांश भड़ाना तृतीय रहे। सब यूथ महिला वर्ग में जिया जैन प्रथम, ऋषिता वाटस द्वितीय एवं शिजरा दायर तृतीय रहीं।
10 मीटर एयर राइफल पीप साइट सब यूथ पुरुष वर्ग में मन्नू चौधरी प्रथम, सैयद ज़रार द्वितीय एवं मनमीत सिंह तृतीय रहे। सब यूथ महिला वर्ग में जानवी चौधरी प्रथम, दिविजा चौहान द्वितीय एवं पलक कंवर राठौड़ तृतीय रहीं। वरिष्ठ मास्टर पुरुष वर्ग में राजेंद्र सिंह प्रथम एवं पुरुषोत्तम तेजवानी द्वितीय रहे।
ऑफिशल लोकेश गहलोत, धर्मवीर प्रजापति, अरविंद शेखावत, प्रियांशु तंवर, भरत सिंह, आशिष डाणी, विक्रम गुर्जर, कार्तिक मूछेल रहे। मुख्य कार्यक्रम आयोजन में मनोज शर्मा, रणवीर सिंह, डेरिक सर, विनोद, नदीम, रिषम शर्मा, यादव, विनोद बंजारा का विशेष सहयोग रहा।
विनीत लोहिया
9024231200