अजमेर। कैरियर दिशा 2026 का आयोजन एक निजी होटल में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता रही।
महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) श्री कमल गंगवाल के अनुसार, अजयमेरु सेंटर के चेयरमैन श्री गजेन्द्र पंचोली ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि “भीड़ का अनुसरण नहीं, अपनी क्षमता की पहचान ही सफलता की कुंजी है।” साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को करियर चयन में अपनी रुचि एवं कौशल पर ध्यान देने तथा निरंतर सीखते रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम के आयोजक श्री राकेश राजपुरोहित ने श्री पंचोली का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही करियर दिशा प्रदान करने में उपयोगी सिद्ध हुआ।