अजमेर, 29 अप्रैल 2026
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के धन्वंतरि आरोग्य केंद्र द्वारा गार्गी महिला छात्रावास में छात्राओं हेतु एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा, स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर कुलगुरु प्रो सुरेश कुमार अग्रवाल की प्रेरणा से संपन्न हुआ। शिविर में 62 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच की गई। कुलगुरु ने स्वस्थ जीवन के लिए सकारात्मकता, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या पर जोर दिया |
शिविर में डॉ. नेहा राजावत, डॉ. गोविंद सिंह राठौर, डॉ. नितिन शर्मा एवं डॉ. दिलीप सिंह सहित चिकित्सक दल ने सेवाएं दीं। इस अवसर पर प्रो अरविंद पारीक, मेट्रन सुनीता सहित अन्य उपस्थित रहे।