अजमेर में ‘कैरियर दिशा 2026’ आयोजित, 850 से अधिक विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन

अजमेर।शहर में कैरियर दिशा 2026 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 850 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने करियर से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन बेस्ट कॉलेज एडवाइस द्वारा राकेश राजपुरोहित के निर्देशन में किया गया।यह आयोजन एक समग्र करियर मार्गदर्शन मंच के रूप में उभरा, जहाँ विद्यार्थियों को “कन्फ्यूजन से क्लैरिटी” की थीम के साथ सही दिशा प्रदान की गई। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों—बैंगलोर, मुंबई, नागपुर, जयपुर एवं दिल्ली—से आए 20 से अधिक अनुभवी काउंसलर्स ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने स्टडी एब्रॉड के अंतर्गत अमेरिका, यूके, कनाडा, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया एवं यूएई जैसे देशों में शिक्षा के अवसरों की जानकारी दी। साथ ही साइकोमेट्रिक असेसमेंट के माध्यम से विद्यार्थियों की रुचि, क्षमता एवं व्यक्तित्व के आधार पर करियर संबंधी सुझाव भी दिए गए।

कार्यक्रम में प्रो. सिस्टर पर्ल (सोफिया कॉलेज, अजमेर) एवं गजेन्द्र पंचोली, चेयरमैन, महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त आलोक मिश्रा, ईर. यशविन शर्मा, डॉ. बलवींदर, डॉ. ध्वनि मिश्रा, डॉ. भावना शर्मा सहित अनेक शिक्षाविदों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) श्री कमल गंगवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दीप्ति चिनारिया, पूजा गुप्ता, डॉ. रूपा गोयल, धीरज कुमार, लखन राठौड़ सहित 30 से अधिक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के आयोजकों राकेश राजपुरोहित एवं स्नेहलता राजपुरोहित ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही करियर दिशा एवं स्पष्टता प्रदान करना है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य का चयन कर सकें।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन एवं प्रेरणा का एक प्रभावी मंच सिद्ध हुआ।

error: Content is protected !!