अजमेर, 20 से 25 अप्रैल 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित नेशनल चौंपियनशिप पिन बॉलिंग 2026 में देशभर के 18 राज्यों से 170 से अधिक एथलीट, पार्टनर एवं कोच ने भाग लेकर प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर पर अत्यंत प्रतिस्पर्धी एवं प्रेरणादायक बनाया । राजस्थान महिला कल्याण मण्डल की सचिव एवं मुख्य कार्यकारी क्षमा आर. कौशिक ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का उद्घाटन दिल्ली सरकार के पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा एवं डॉ. उपासना अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य अजमेर से दिव्यांग बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 2 रजत एवं 5 कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि में राजस्थान महिला कल्याण मंडल के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसमे पदक विजेता खिलाड़ी दिनेश बंजारा – रजत पदक, शिवानी जालिया – कांस्य पदक , फैज़ुल रहमान – कांस्य पदक , हर्षिता हाड़ा – चतुर्थ स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह एवं आत्मविश्वास बढ़ा। टीम की सफलता में कोच विवेक कुमार यादव का मार्गदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।
खेल प्रतियोगिता के साथ खिलाड़ियों ने इंडिया गेट, लाल किला, गुरुद्वारा बंगला साहिब एवं तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन कर देश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव प्राप्त किया। साथ ही आशा स्कूल, दिल्ली कैंट में आयोजित एथलीट लीडरशिप सेशन में भाग लेकर नेतृत्व कौशल का विकास किया।
संस्था सचिव ने सभी पदक विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों, कोचेज एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्था के समर्पित प्रशिक्षण एवं खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है। संस्था परिवार के लिए बडी खुशी का अवसर हे दिव्यांग बच्चे पदक जीतकर अजमेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे है ।
राकेश कुमार कौशिक
निदेशक
9829140992