*चेकिंग स्टाफ ने दिखाई तत्परता, एक बार फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल*

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने एक बार फिर  ईमानदारी की मिसाल पेश की है |
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने बताया की भरतपुर से अजमेर यात्रा कर रहे एक यात्री श्री विवेक लढा अयोध्या भावनगर एक्सप्रेस 19202 के कोच A2 में अपनी कीमती एप्पल वॉच भूल गए थे और किशनगढ़ स्टेशन पर ट्रेन से उतर गए थे | ट्रेन से उतरने के बाद उन्हें ध्यान आया कि वह अपनी एप्पल वॉच ट्रेन में ही भूल गए हैं तब उन्होंने रेल मदद से मदद मांगी | रेल मदद द्वारा उनको ट्रेन में तैनात मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक श्री मुकेश कुमार यादव से संपर्क करने को कहा गया यात्री के संपर्क करने के पश्चात श्री मुकेश कुमार यादव ने तुरंत कार्यवाही करते हुए बर्थ  संख्या 29 से एप्पल वॉच बरामद की तथा उक्त एप्पल वॉच अजमेर स्टेशन पर यात्री के परिचित को सुपुर्द कर दी गई है। यात्री एवं परिजनों ने इस कार्य के लिए रेलवे का आभार व्यक्त किया।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*
error: Content is protected !!