अजमेर भी कहलाएगा झीलों की नगरी, शहर की तीसरी बड़ी झील चौरसियावास के विकास का रोड मैप तेयार

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने किया तालाब का अवलोकन

करोड़ की लागत से होंगे सौन्दर्यीकरण एवं लाइटिंग के कार्य

तालाब की चारदीवारी होगी सुरक्षितहटेंगे अतिक्रमण

झील के भराव क्षेत्र के चारों ओर बनेगी सीमा

पर्यटकों और आसपास के हजारों लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनेगी झील

आनासागर और वरूण सागर के बाद अब चौरसियावास तालाब का भी होगा कायाकल्प

     अजमेर, 7 मई। अजमेर शहर को झीलों की नगरी के रूप में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए शहर की तीसरी बड़ी झील चौरसियावास तालाब के समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को चौरसियावास तालाब क्षेत्र का निरीक्षण कर विकास कार्यों की रूपरेखा का अवलोकन किया।

     इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि आनासागर और वरूण सागर के बाद अब चौरसियावास तालाब का भी व्यापक कायाकल्प किया जाएगा। लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से तालाब क्षेत्र में सौन्दर्यीकरणआकर्षक लाइटिंग एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगाजिससे यह क्षेत्र शहरवासियों और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केन्द्र बनेगा।

     उन्होंने बताया कि तालाब की चारदीवारी को सुरक्षित एवं व्यवस्थित किया जाएगा तथा आसपास हुए अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही भी की जाएगी। इसके साथ ही झील के भराव क्षेत्र के चारों ओर स्पष्ट सीमा निर्धारित कर संरक्षित क्षेत्र विकसित किया जाएगाताकि भविष्य में जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके।

     उन्होंने कहा कि चौरसियावास तालाब के विकास से न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगीबल्कि आसपास निवास करने वाले हजारों लोगों को बेहतर वातावरण और पर्यटन गतिविधियों का लाभ भी मिलेगा। यह परियोजना अजमेर को पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण दोनों क्षेत्रों में नई पहचान प्रदान करेगी।

     श्री देवनानी ने कहा कि तालाब को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि शहर और बाहर से आने वाले लोगों को आनासागरवरूण सागर के बाद घूमने के लिए एक और विकल्प मिल सके। श्री देवनानी ने निर्देश दिए कि तालाब क्षेत्र के अतिक्रमण सख्ती से हटाए जाएं। यहां तालाब की मिट्टी निकाल कर गहरा किया जाए ताकि बोटिंग का विकल्प विकसित हो। इसके साथ ही गार्डनलाइटिंग और वॉक वे के साथ ही छोटा कैफेटेरिया भी प्रस्तावित किया जाए। यहां पानी के भराव और निकास के लिए आवक-जावक के रास्ते भी विकसित किए जाएं। डेकोरेटिव लाइटजेट फाउंटेन और अन्य सुविधाएं भी विकसित होंगी।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी के सतत मार्गदर्शन एवं निर्देशों के तहत अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा जिले में जलस्त्रोतों के संरक्षण एवं आधारभूत विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को गति दी गई है। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा चौरसियावास तालाब के सौन्दर्यीकरणजीर्णाेद्धार एवं अन्य विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

     उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र तैयार कर समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएताकि आमजन को जल्द इसका लाभ मिल सके।

     इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता ओ.पी. वर्माराजीव मीणा सहित तकनीकी शाख से जुड़े विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!