ग्राम रथ अभियान चार विधानसभा क्षेत्रों के गांवो में जायेंगे प्रचार रथ

अजमेर, 8 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले कि चार विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि शुक्रवार 8 मई को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अरांई, सान्दोलिया, सील, काकलवाडा, ढ़सूक, केकड़ी विधानसभा के शेरगढ़, अरवड़, गोयला, खीरियां, दौलतपुरा, भाटोलाव, पुष्कर विधानसभा के नान्द, गनाहेड़ा, तिलोरा, नसीराबाद विधानसभा के गोविन्दगढ़, जसवन्तपुरा, रामपुरा-डाबला गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।

शनिवार को इन गांवों में पहुंचेगा प्रचार रथ

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि शनिवार 9 मई को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के झीरोता, काशीर, श्रीरामपुरा, बोराड़ा, केकड़ी विधानसभा के सातोलाव, जड़ाना, भगवानपुरा, ताजपुरा, सांपला, गोपालपुरा, पुष्कर विधानसभा के सिनोदिया, शिवनगर, भदूण, नसीराबाद विधानसभा के मांगलियावास, लामाना, अमरगढ़, गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

सफलता की कहानी-1

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का मिला लाभ

ग्राम पंचायत बडली (भिनाय) में आयोजित ग्राम रथ अभियान कैंप में श्री राजाराम पुत्र श्री कालूराम प्रजापत बडली की दो पशुओं का बीमा मंगल पशु बीमा योजना के अंतर्गत हो रखा था। जिसमें से एक पशु की मृत्यु हो गई थी। शिविर स्थल पर मृत पशु का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर बीमा की राशि 40 हजार के लिए क्लेम को आगे भिजवाया दिया गया है।

प्रार्थी राजा राम पुत्र कालूराम प्रजापत निवासी बडली को मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत प्राप्त क्लेम राशि से आर्थिक संबल मिलेगा। जिससे पुनः नया पशु खरीद लूंगा। इसके लिए राजस्थान सरकार को मंगल पशु बीमा योजना के लिए तहसील से धन्यवाद देता हूं।

सफलता की कहानी-2

प्रधानमंत्री आवास योजना का मिला लाभ

ग्राम पंचायत बडली से ग्राम विकास रथ अभियान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लाभार्थी श्रीमति मन्जू धोबी बडली की निवासी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया तथा पंचायती राज विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2024 -25 हेतु जारी की गई है। जिस हेतु स्थानीय ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कार्य करने हेतु विभाग की दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। लाभार्थी द्वारा कार्य पूर्ण करने पर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा लाभार्थी को तीन किस्तों की राशि कम से 1500, 45000, 60000 कुल राशि एक लाख 20 लाभार्थी के खाते में सत्यापन तथा जियोटेक करके दिलाई गई हैं। नरेगा में 90 दिवस का रोजगार उपलब्ध करवाया है तथा लाभार्थी द्वारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री स्थानीय पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी का आभार व्यक्त किया।

सफलता की कहानी-3

सिंचाई पाईप लाईन योजना का मिला लाभ

ग्राम पंचायत एकलसिंगा में ग्राम विकास रथ अभियान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कृषक श्री हीरा रावत पुत्र श्री हजारी रावत निवासी बनेडिया ग्राम पंचायत एकलसिगा ने कृषि विभाग राजस्थान सरकार द्वारा संचालित राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से कृषि सिंचाई पाइपलाइन हेतु आवेदन किया। जिसकी कृषि विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2025 26 हेतु जारी की गई। जिस हेतु स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक द्वारा कार्य करने के लिए विभाग की दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। कृषक द्वारा कृषि सिंचाई पाइपलाइन क्रय करने के उपरांत स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक द्वारा भौतिक सत्यापन का कार्य किया गया। कृषि सिंचाई पाइपलाइन से कृषक के पानी की बचत हुई रबी सीजन की फसलों में समय पर सिंचाई हुई। जिससे किसान की फसल में पैदावार अधिक हुई और कृषक को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से 16000 लाभ का अनुदान प्राप्त हो गया। लाभार्थी द्वारा अनुदान दिलवाने के लिए स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक एवं कृषि सहायक अधिकारी कृषि विभाग का आभार व्यक्त किया।

सफलता की कहानी-4

प्रधानमंत्री आवास योजना का मिला लाभ

ग्राम पंचायत लामगरा से ग्राम विकास रथ अभियान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लाभार्थी श्री ओमप्रकाश बाल दास की निवासी निवेदन बदड खेडा ग्राम पंचायत लामगरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया तथा पंचायती राज विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2024 -25 हेतु जारी की गई है। जिस हेतु स्थानीय ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कार्य करने हेतु विभाग की दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। लाभार्थी द्वारा कार्य पूर्ण करने पर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा लाभार्थी को तीन किस्तों की राशि कम से 1500, 45000, 60000 कुल राशि 120000 लाभार्थी के खाते में सत्यापन तथा जियोटेक करके दिलाई गई हैं। नरेगा में 90 दिवस का रोजगार उपलब्ध करवाया है तथा लाभार्थी द्वारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री स्थानीय पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी का आभार व्यक्त किया।

सफलता की कहानी-5

सिंचाई पाईप लाईन योजना का मिला लाभ

ग्राम पंचायत लामगरा में ग्राम विकास रथ अभियान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कृषक श्री कालूराम पुत्र श्री मांगीलाल दरोगा निवासी निमेडा ग्राम पंचायत लामगरा ने कृषि विभाग राजस्थान सरकार द्वारा संचालित राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से कृषि सिंचाई पाइपलाइन हेतु आवेदन किया। जिसकी कृषि विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जारी की गई। जिस हेतु स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक द्वारा कार्य करने के लिए विभाग की दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। कृषक द्वारा कृषि सिंचाई पाइपलाइन क्रय करने के उपरांत स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक द्वारा भौतिक सत्यापन का कार्य किया गया। कृषि सिंचाई पाइपलाइन से कृषक के पानी की बचत हुई रबी सीजन की फसलो में फसलों में समय पर सिंचाई हुई। जिससे किसान की फसल में पैदावार अधिक हुई। लाभार्थी द्वारा अनुदान दिलवाने के लिए स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक एवं कृषि सहायक अधिकारी कृषि विभाग का आभार व्यक्त किया।

सफलता की कहानी-6

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का मिला लाभ

     ग्राम लामगरा में आयोजित ग्राम रथ अभियान 2026 कैंप में निरमा देवी पत्नी श्री भंवरलाल जाट निवासी लामगरा द्वारा पशुपालन विभाग से संपर्क किया तो उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा मंगल पशु बीमा योजना के तहत मरे पशुओं का बीमा किया। जिससे मुझे संभल मिला। मरे पशु को लेकर को आर्थिक हानि की आशंका नहलृ रही। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करती हूं और भविष्य में राज्य की सभी योजनाओं में भाग लूंगी। अन्य पशुपालकों को सरकार द्वारा प्रदान की जा रही मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की जानकारी दूंगी।

 सफलता की कहानी-7

गोर्वधन जैविक योजना का मिला लाभ

ग्राम पंचायत चांपानेरी में ग्राम विकास रथ अभियान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कृषक श्रीमति लीला देवी/श्री रामकुवार निवासी चांपानेरी ग्राम पंचायत चांपानेरी ने कृषि विभाग राजस्थान सरकार द्वारा संचालित राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से गोर्वधन जैविक हेतु आवेदन किया। जिसकी कृषि विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जारी की गई। जिस हेतु स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक द्वारा कार्य करने के लिए विभाग की दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। कृषक द्वारा गोर्वधन जैविक क्रय करने हेतु वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया गया। स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक द्वारा भौतिक सत्यापन का कार्य किया गया। गोर्वधन जैविक इकार्ड के माध्यम से कृषक के जैविक खाद तैयार किया गया व रबी की फसल में जैविक खाद का उपयोग किया व कृषक के आर्थिक खर्चे में बचत हुई वह फसल की पैदावार में भी बढ़ोतरी हुई लाभार्थी द्वारा अनुदान दिलवाने के लिए रास्ता ने कृषि पर्यवेक्षक एवं स्थानीय कृषि अधिकारी कृषि विभाग का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!