रात्रि विश्राम गांव में, ग्रामीणों से संवाद, गांव भ्रमण का रहेगा कार्यक्रम
अजमेर, 9 मई। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा रविवार, 10 मई को पुष्कर क्षेत्र के कड़ेल ग्राम के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सायं को कड़ेल ग्राम पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा कड़ेल की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ग्राम विकास चौपाल में भाग लेंगे तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा रात्रि विश्राम भी ग्राम कड़ेल में ही करेंगे। इसके पश्चात सोमवार, 11 मई को प्रातः गांव का भ्रमण कर स्थानीय व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात वे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।