*डायबिटीज, ब्लड प्रेशर व पथरी प्रोस्टेट आदि रोगों की करी गयी जांच*
अजमेर 24 मई / अग्रवाल समाज अजमेर के तत्वाधान में मोबाइल हेल्थ यूनिट (एन जी ओ) के सौजन्य से 24 मई रविवार को प्रातः बाबा रामदेव मन्दिर, फ्लोरेंस के सामने कोटड़ा में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया l
अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अग्रवाल समाज अजमेर की और से प्रति माह निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाता है जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित डॉक्टर आकर अपनी निशुल्क सेवा देते हैं l
अग्रवाल समाज अजमेर के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि रविवार को आयोजित निशुल्क जाँच एवं चिकित्सा शिविर में सीनियर इंट्रीगेटेड फिजिशियन डॉ एम डी रायपुरिया, डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ अजय महावर ने अपनी सेवा दी, शिविर में 48 महिलाओं व पुरुषों ने आकर जाँच कराई व चिकित्सीय परामर्श लिया l
शिविर में अग्रवाल समाज अजमेर के संरक्षक विनय गुप्ता, अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अगमप्रसाद मित्तल, क्षेत्रीय सचिव नवीन मित्तल, विनोद डीडवानिया व सुनील मित्तल ने सहयोग प्रदान किया l अग्रवाल समाज अजमेर की और से डॉ एम डी रायपुरिया, डॉ अजय महावर व बाबा रामदेव मंदिर के पुजारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया आभार व्यक्त किया l
प्रवीण अग्रवाल
अध्यक्ष
अग्रवाल समाज अजमेर
9530254798