गीत संगीत नृत्य के अलावा स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने की कला बताई
अजमेर । 26 मई 2026 / इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी ने मेडिको फ्रेंड्स संदेश सोसायटी के सहयोग से लोहागल पंचायत में रामनिवास सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मीरा मंदिर टेक्निकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं का 10 दिवसीय अभिरूचि शिविर संपन्न हुआ ।
शिविर संयोजिका कुमकुम जैन और समन्वयक पूनम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 60 निचली बस्तियों के स्कूली बालक बालिकाओं को अभिरुचि शिविर में गीत संगीत नृत्य और एक्टिंग के अलावा सकारात्मक जीवन जीने की कला, निज और सामुदायिक स्वास्थ्य, वृक्षारोपण और स्कूली बच्चों में मोबाइल की अधिकता के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया ।
प्राचार्य नीरजा शर्मा , संस्थापक डॉ लाल थदानी, डॉ दीपा थदानी, अध्यक्ष गोपेन्द्र पॉल सिंह, एन के भार्गव , सरिता धांधरा, पूजा तंवर, जैकलिन, हामिद खां, रविंद्र माथुर , संजीव शर्मा, मोहन मिश्रा, शौकत अली, डालचंद सिवासीया , हेमचन्द वर्मा, जैकलिन , कलीम भाई, खलील अहमद का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा । समापन समारोह में 6 साल की आरोही 14 साल के छात्र तरुण के अलावा सदस्यों के साथ साथ अध्यापकों ने समापन मधुर गीत गाये।
संस्था के प्राचार्य नीरज शर्मा निदेशक प्रकाश चंद शर्मा ने संस्था के प्रतिनिधियों का माल्यार्पण करते हुए आभार व्यक्त किया ।
डॉ लाल थदानी संस्थापक IIMLS
8005529714