*सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024*

_*एनेस्थेसियॉलजी/एनेस्थीसिया एवं ऑप्थॉल्मोलॉजी के साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी*_

अजमेर, 26 मई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत ब्रॉड स्पेशियलिटी-एनेस्थेसियॉलजी/एनेस्थीसिया एवं ऑप्थॉल्मोलॉजी  विषय की परीक्षा के तहत साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ऑप्थॉल्मोलॉजी विषय की विचारित सूची दिनांक 6 मार्च 2026 एवं एनेस्थेसियॉलजी/एनेस्थीसिया विषय की विचारित सूची दिनांक 13 मार्च 2026 में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच उपरांत ऑप्थॉल्मोलॉजी विषय के 16 तथा एनेस्थेसियॉलजी/एनेस्थीसिया विषय के 57 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किया गया है।

error: Content is protected !!