मदार-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य आरसीसी बॉक्स लॉचिंग कार्य

रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर आउवा स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या 596 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 28.05.26 व 29.05.26 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14822, साबरमती- जोधपुर रेलसेवा दिनांक 29.05.26 व 30.05.26 को रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 29.05.26 को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग लूनी-भीलडी-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा समदडी, जालोर, मारवाड भीनवाल, भीलडी, पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पाली मारवाड, मारवाड जं., सोमेश्वर, रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, पिंडवाडा, आबूरोड, पालनपुर व ऊंझा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
2. गाडी संख्या 20944, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 29.05.26 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-भीलडी-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा समदडी, जालोर, मारवाड भीनवाल, भीलडी, पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पाली मारवाड, सुमेरपुर जवाई बांध, आबूरोड व पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
3. गाडी संख्या 20943, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 28.05.26 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड भीनवाल, जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पालनपुर, आबूरोड, सुमेरपुर जवाई बांध व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
4. गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 28.05.26 को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी।  परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड भीनवाल, जालोर व समदडी स्टेषनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना, रानी, सोमेश्वर, मारवाड जं. व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
5. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 29.05.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड भीनवाल, जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना, मारवाड जं. व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
6. गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 28.05.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-चित्तौडगढ-रतलाम-वडोदरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच व मंदसौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा ब्यावर, सोजत रोड, मारवाड जं., सोमेश्वर, जवाली, रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, मोरी बेडा, नाना, पिंडवाडा, स्वरूपगंज, आबूरोड, पालनपुर, छापी, सिद्धपुर, ऊंझा, महेसाना, कलोल, साबरमती, अहमदाबाद, नडियाद व आणंद स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 19031, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 29.05.26 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 15 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!