अजमेर। महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु एवं पद्मावती केंद्रों के संयुक्त तत्वावधान में अजमेर स्थित BIBA शोरूम पर वस्त्र दान सेवा कार्य आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सदस्यों द्वारा उपयोग योग्य लेडीज सूट दान किए गए।
रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं तक उपयोगी वस्त्र पहुँचाना एवं सेवा भावना को बढ़ावा देना है।
पद्मावती केंद्र की चेयरपर्सन निक्की जैन एवं सचिव निकिता पंचोली ने बताया कि वस्त्र दान करने वाले सदस्यों को BIBA की ओर से डिस्काउंट कूपन भी प्रदान किए गए।
BIBA स्टोर के मैनेजर त्रिभुवन सिंह ने महावीर इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल से कमल गंगवाल, विजय जैन पाण्ड्या, निक्की जैन, निकिता पंचोली, मोनिका ढलवाल एवं वंदना राजपूत ने सहभागिता निभाई