अब संस्कृत बनेगी संवाद की भाषा : एमडीएसयू में 15 दिवसीय विशेष कक्षा

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर में 15 दिवसीय संस्कृत संभाषण कक्षा का आयोजन

अजमेर, 1 जून।
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत संस्कृति तथा संवादात्मक संस्कृत के प्रचार-प्रसार हेतु “15 दिवसीय संस्कृत संभाषण कक्षा” का आयोजन किया जा रहा है। यह कक्षा 15 जून 2026 से संस्कृत विभाग, कुबेर भवन में प्रारंभ होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्कृत भाषा को सरल, सहज एवं व्यवहारिक रूप में जन-जन तक पहुँचाना है। “सरल संस्कृत – सहज संस्कृत – बोलचाल की संस्कृत” की थीम पर आधारित यह प्रशिक्षण युवाओं, विद्यार्थियों एवं संस्कृत प्रेमियों को दैनिक जीवन में संस्कृत बोलने के लिए प्रेरित करेगा।

कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ज्ञान एवं जीवन मूल्यों की संवाहक है। संस्कृत संभाषण के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का यह महत्वपूर्ण प्रयास है। इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को संस्कृत वाचन, लेखन, पठन एवं दैनिक संवाद का व्यावहारिक अभ्यास कराया जाएगा। कक्षा की अवधि प्रतिदिन लगभग डेढ़ घंटे रहेगी तथा सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।

पंजीकरण शुल्क ₹200 निर्धारित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी गूगल फॉर्म एवं QR कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। https://forms.gle/wakRv6SBqkmhY3Ff9

कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी हेतु डॉ. माधुरी गुप्ता (9460177666) एवं डॉ. निरंजन साहू (9414709494, 8209830185) से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!