*पीटीआई (काॅलेज शिक्षा), सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती साक्षात्कार कार्यक्रम*

अजमेर, 2 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (काॅलेज शिक्षा विभाग) भर्ती- 2023 के अन्तर्गत साक्षात्कार के पांचवे चरण एवं सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2024 अंतर्गत विभिन्न पदों का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 के पांचवें चरण के इंटरव्यू 15 और 16 जून को आयोजित होंगे। इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग भर्ती- 2024 के तहत सहायक आचार्य- यूरो ऑन्कोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी ) तथा जेरियाट्रिक्स मेडिसिन (ब्राॅड स्पेशियलिटी) के पदों हेतु 15 जून को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। वहीं सहायक आचार्य- एनेस्थिसियोलॉजी/एनेस्थीसिया (ब्राॅड स्पेशियलिटी) के पदों के लिए 15 व 16 जून 2026 को साक्षात्कार लिए जाएंगे।

_*मूल दस्तावेज और पहचान-पत्र लाना अनिवार्य*_

साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!