*सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024*

_*आयोग ने जारी की विभिन्न विषयों की विचारित सूची*_

अजमेर, 2 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत विभिन्न विषयों की परीक्षा के तहत पात्रता जांच हेतु विचारित सूचियां जारी की गई है। इसमें सुपर स्पेशियलिटी-न्यूरो सर्जरी के 34, नेफ्रोलॉजी के 9, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के 20 एवं पेडियाट्रिक्स सर्जरी के 8 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि यह सूचियां चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची नहीं है। साक्षात्कार के लिए अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के पश्चात उक्त पद हेतु वांछित योग्यता अनुसार पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से जारी की जाएगी।

उक्त  विचारित सूचियों में अस्थाई रुप से सम्मिलित किये गये अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाईट से डाउनलोड कर 02 प्रतियों में उसे पूर्ण रुप से भरकर मय समस्त शैक्षणिक / प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति के दिनांक 12 जून 2026 सायं 6 बजे तक आवश्यक रुप से आयोग कार्यालय में भिजवाना होगा । आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों / नियमों के अनुसार की जावेगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जायेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!