कन्या के विवाह में किया सहयोग

अजमेर:-सिंधी युवा संगठन ने बुधवार 3 जून को कन्या के विवाह के लिए किया सहयोग
संस्थापक कुमार लालवानी ने बताया सिन्धी समाज की चाँद बावड़ी,केसर गंज निवासी आर्थिक रूप से कमजोर और विधवा महिला की पुत्री की शादी 7 जुलाई 2026 को है।
उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने संगठन को पत्र भेजकर विवाह में आर्थिक और विवाह में काम आने वाली वस्तुओं के लिये सहयोग करने को कहा,,संगठन के महासचिव नारायण सोनी(राजा) ने व्यवस्था प्रमुख हीरालाल सतवानी से जाँच करवा कर संगठन द्वारा तत्कालिक कन्या को सहयोग करने का निर्णय लिया!
अध्यक्ष गौरव मिरवानी ने बताया कन्या को विवाह में काम आने वाली वस्तुएं में एक डबल बेड का ब्लैंकेट(कंबल),एक जोड़ी ड्रेस,एक प्रेशर कुकर,एक स्टील का डिनर सेट,एक रोटी का केस्ट्रोल,एक वॉटर कैम्पर और 11000 रूपये की नगद राशि भेंट की गई।
महिला भेंट पाकर अत्याधिक हर्षित हुईं और सकारात्मक भाव प्रकट किए संगठन के सभी सदस्यों और सेवा कार्य में सहयोग करने वालों के प्रति आभार प्रगट कर धन्यवाद दिया
व्यवस्था प्रमुख हीरालाल के अनुसार इस सेवा कार्य में राजेंद्र लालवानी,दिव्या सोनी,भगवंती लालवानी,शीतल मनवानी,चन्द्रेश थदानी,का विवाह में काम आने वाली वस्तुओं का सहयोग प्राप्त हुवा,
सेवा कार्य में गौरव मिरवानी,कुमार लालवानी,राजा सोनी,हीरालाल सत्वानी उपस्थित रहे!

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!