नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे NSUI जिलाध्यक्ष अंकित घारू

अजमेर। नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे NSUI जिलाध्यक्ष अंकित घारू ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रशासन और ठेकेदार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में मात्र साढ़े छह से सात हजार रुपये वेतन पर सफाई कर्मचारियों का परिवार चलाना बेहद कठिन है।

घारू ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने वाले सफाई कर्मचारियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी अस्थाई सफाई कर्मचारियों की प्रतिदिन की हाजरी कम से कम ₹500 निर्धारित की जाए और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में कर्मचारियों को तीसरी बार हड़ताल पर बैठना पड़ा है, जो प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। यदि समय रहते कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

NSUI जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और न्याय की मांग करने का अधिकार है। सफाई कर्मचारी अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं तथा NSUI इस संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने प्रशासन से कर्मचारियों की जायज मांगों को तुरंत स्वीकार कर उन्हें राहत प्रदान करने की मांग की।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!