*श्री राम मन्दिर, ज्ञान विहार में श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिन श्री कृष्ण की बाललीलाएं, गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट का हुआ आयोजन*
*शनिवार को होगा श्री कृष्ण रुकमणि विवाह, सांवरिया सेठ का प्रसाद वितरण भी होगा*
अजमेर 5 जून ( ) श्री राम मन्दिर, ज्ञान विहार कॉलोनी, अजमेर में
श्री राम मन्दिर, ज्ञान विहार कॉलोनी, अजमेर में श्री दीपचंद जी श्रीया व दीपक श्रीया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिन शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा का प्रसंग हुआ l श्री वृंदावन धाम कक कथा प्रवक्ता श्री शिवम कृष्ण जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी में कथा वाचन किया l उन्होंने इस अवसर पर अपने साथियों के साथ मधुर वाणी में भजन भी प्रस्तुत किये l
कार्यक्रम आयोजक दीपचंद श्रीया व दीपक श्रीया ने बताया कि इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिला व पुरुष तथा गणमान्य महानुभाव कथा का श्रवण कर धर्म लाभ उठा रहे हैं l शुक्रवार को आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कथा में शामिल होकर श्री मद भागवत महापुराण की आरती की तथा कथावाचक श्री शिवम कृष्ण जी महाराज का अभिनंदन किया l महाराज ने श्री धर्मेंद्र राठौड़ का दुपट्टा औढाकर आशीर्वाद प्रदान किया l
शुक्रवार को कथा में श्याम एडवोकेट पुष्कर, आशीष बंसल, नौरत गुजर, शैलेंद्र अग्रवाल, नवाब हिदायतुल्ला, एस पी मित्तल, अगम प्रसाद मित्तल, घनश्याम, छोटेलाल गोयल, हनुमान दयाल बंसल, हर गोपाल राठी, अनिल गोयल, सत्यनारायण खंडेलवाल, सुरेश गोयल, राजकुमार, अशोक टॉक, हिम्मत सिंह, आरके सोनी, कमल किशोर माहेश्वरी, दीपक गोयल, ममता गोयल पूर्व पार्षद व प्रवीण अग्रवाल सहित काफी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
9414280962,
7891884488