उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल द्वारा मदार-बुढ़ा पुष्कर रेल खंड के मध्य आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस कारण इस मार्ग पर स्थित समपार संख्या (रेलवे क्रॉसिंग) 01 पर सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
किमी 13/0-1 में स्थित समपार संख्या 01 (माकड़वाली – होकरा रोड) पर रबरयुक्त पैनल लगाने का कार्य किया जाएगा इस कारण दिनांक 09.06.2026 को प्रातः 09:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक यह फाटक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस मार्ग से गुजरने वाले आम नागरिक आने-जाने के लिए कदमपुरा रोड या अन्य उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर