_*शुद्धि पत्र संख्या 16/2024-25 प्रत्याहारित, मूल विज्ञापन अनुसार रहेगा पदों का वर्गवार वर्गीकरण*_
अजमेर, 8 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कृषि विभाग के लिए आयोजित की जाने वाली कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि रसायन) भर्ती 2022 तहत जारी शुद्धि पत्र को वापस ले लिया है, जिसके बाद अब पदों का वर्गीकरण मूल विज्ञापन के अनुसार ही यथावत रहेगा।
आयोग सचिव ने बताया कि कृषि विभाग में विभिन्न विशिष्टताओं में कृषि अनुसंधान अधिकारी एवं सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 11/2021-22 दिनांक 28 जनवरी 2022 को जारी किया गया था। इसके बाद विभाग से प्राप्त संशोधित अर्थना के आधार पर कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि रसायन) के पदों के वर्गीकरण के संबंध में 18 दिसंबर 2024 को एक शुद्धि पत्र (संख्या 16/2024-25) जारी किया गया था। विभाग से पुनः प्राप्त अभिमत के अनुसरण में, पदों के वर्गीकरण के संबंध में 18 दिसंबर 2024 को जारी किए गए उक्त शुद्धि पत्र संख्या 16/2024-25 को तत्काल प्रभाव से प्रत्याहारित (विथड्रॉ) कर लिया गया है।
अब कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि रसायन) के पदों हेतु वर्गवार वर्गीकरण उक्त पदों के लिए पूर्व में जारी मूल विज्ञापन दिनांक 28 जनवरी 2022 के अनुसार ही यथावत रहेगा। अभ्यर्थी इस संबंध में विस्तृत जानकारी और वर्गीकरण का अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं।