डाॅ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन, (अम्बेडकर पीठ), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, मूंडला, जयपुर द्वारा देश की आजादी के बाद डाॅ. अम्बेडकर के सिद्धान्तों और विचारों का व्यावहारिक स्तर पर क्रियान्वयन विषय पर आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता 2025 में ब्यावर जिले की श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या महाविद्यालय के विज्ञान संकाय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तीनो स्थान प्राप्त करते हुए महाविद्यालय एवं ब्यावर जिले का गौरव बढ़ाया ।
तीनो छात्राओं का महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्राचार्य डाॅ. आर. सी. लोढ़ा, विज्ञान संकाय सदस्य कोमल गुप्ता, पंकज शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, सुनीता कुमारी एवं रजनी ने छात्राओं का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया ।
महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर.सी.लोढ़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ब्यावर जिले से वर्द्धमान के विज्ञान संकाय की नेहा चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 5100 रू, प्रतिभा परिहार ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 3100 रू एवं दीक्षिका पालीवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 2100 रू का पुरस्कार प्राप्त किया ।
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डाॅ. नरेन्द्र पारख ने विजयी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की ।