सर्व समाज के जरूरतमंद लोगों की शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार में सहयोग के साथ ही अन्य सेवा कार्य किये जायेंगे
अजमेर 11 जून ( ) अजमेर के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं विभिन्न सेवा कार्य करने के उद्देश्य से श्री श्याम सेवा संस्था नामक संस्था का गठन किया है, इस संस्था का उद्देश्य सर्व समाज के जरूरतमंद लोगों की शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार में सहयोग के साथ ही अन्य सेवा कार्य करना है l संस्था का सहकारिता विभाग में रजिस्ट्रेशन भी करा लिया गया है l
नवगठित संस्था की कार्यकारिणी इस प्रकार है:-
अध्यक्ष :- सुशील कुमार सोनी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष :- शैलेंद्र अग्रवाल
उपाध्यक्ष :- कमल जैन
महासचिव :- योगेश कुमार अग्रवाल
कोषाध्यक्ष :- अगम प्रसाद मित्तल
संगठन सचिव :- अमित जैन
महिला सचिव :- श्रीमती राम कंवर विजयवर्गीय
अंकेक्षक :- प्रमोद गोयल
प्रचार प्रसार सचिव :- अरविंद कुमार गर्ग
कार्यकारिणी सदस्य :- प्रवीण कुमार अग्रवाल, विनय गोयल, मनमोहन पांड्या, संदीप अग्रवाल, बसंत वर्मा व आशीष जैन
संस्था की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक श्री बालकेश्वर् मन्दिर, अम्बे विहार कॉलोनी, बी के कौल नगर में आयोजित की गयी जिसमें सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा परिचय कराया गया, बैठक में विभिन्न सेवा कार्यों पर भी चर्चा की गयी तथा वैशाख अधिक मास ( पूर्षोत्तम मास) से ही सेवा कार्य प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया l
शैलेंद्र अग्रवाल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
9414280962,7891884488