मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन

दिनांक 12.06.2026 को मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अजमेर की तिमाही बैठक का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा की अध्‍यक्षता में किया गया जिसमें अपर मंडल रेल प्रबंधक, मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षक, अपर मख्य राजभाषा अधिकारी सहित अजमेर‍ मंडल के शाखाधिकारी तथा स्‍टेशन राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति के प्रमुख/प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

बैठक में मार्च, 2026 को समाप्‍त तिमाही (01.01.2026 से 31.03.26 तक) अवधि के दौरान मंडल पर हुई राजभाषा प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विभागों के शाखाधिकारी, स्‍टेशन राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति के प्रभारी एवं विभिन्‍न विभागों के कार्यालय अधीक्षकों सहित 47 अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस दौरान सर्वसंबंधित को राजभाषा के प्रयोग-प्रसार हेतु कार्यालयीन कार्य में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने एवं दैनिक कामकाज में राजभाषा संबंधी नियमों की अनुपालना करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!