दौर/सिलीगुड़ी, 16 जून 2026। समाज एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से स्थापित नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर संस्था की कोर कमेटी द्वारा डॉ. विनायक अशोक लुनिया जैन को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष (International President) नियुक्त किया गया है।उल्लेखनीय है कि नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड की स्थापना 16 जून 2016 को मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक स्वर्गीय श्री अशोक जी लुनिया की प्रेरणा से की गई थी। संस्था देश-विदेश के उन व्यक्तित्वों को सम्मानित करती है जिन्होंने समाज, शिक्षा, संस्कृति, व्यवसाय एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
कोर कमेटी ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. विनायक अशोक लुनिया जैन के नेतृत्व में नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड विश्वभर के प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की उपलब्धियों को नई पहचान प्रदान करते हुए समाज को प्रेरणा देने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से करेगा।
जारीकर्ता:
नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड
संपर्क: 8109913008, 8988913008