महावीर इंटरनेशनल पद्मावती ने पुरुषोत्तम मास में गौ सेवा कर किया पुण्य कार्य

अजमेर: पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर महावीर इंटरनेशनल पद्मावती द्वारा बेजुबान पशुओं की सेवा के तहत माकड़वाली रोड स्थित भक्ति धाम के निकट गौ माताओं को हरा चारा खिलाकर पुण्य कार्य किया गया। इस अवसर पर गौ सेवा के माध्यम से जीव दया एवं मानवता का संदेश भी दिया गया।
महावीर इंटरनेशनल पद्मावती की चेयरपर्सन निक्की जैन ने बताया कि संस्था समय-समय पर इस प्रकार के सेवा एवं पुण्य कार्य करती रही है तथा भविष्य में भी निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि बेजुबान पशुओं की सेवा करना सबसे श्रेष्ठ मानवीय कार्यों में से एक है और इससे करुणा एवं संवेदनशीलता की भावना का विकास होता है।
महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में किए गए सेवा कार्य आध्यात्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से विशेष महत्व रखते हैं। गौ सेवा एवं जीव दया भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा है, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।
इस सेवा कार्य में सुमन राव, मोनिका ढलवाल, कांता सिंह, बीना सांखला, गौरी नरूका एवं बीना शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
महावीर इंटरनेशनल पद्मावती द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!