भारत विकास परिषद मुख्य शाखा अजमेर, वेलोसिटी माइंड क्लब व बाल वाटिका प्ले स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर रंग भरो प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम प्रभारी अनुपम गोयल ने बताया कि आज के कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा संरक्षक सुरेश गोयल व अध्यक्ष रमेश जाजू ने भारत माता, स्वामी विवेकानंद सरस्वती व वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया, इस अवसर पर प्रांत सभी बच्चों को महाराणा प्रताप जी जीवनी के बारे में बताया गया व उनकी जीवनी पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता रखी गई, सभी छात्र व छात्राओं जिन्होंने सही जवाब दिया उन्हें पुरस्कार दिए गए ।
रंग भरो प्रतियोगिता में लगभग 75 से अधिक बच्चों ने भाग लिया, प्रांतीय संयोजक सुरेश गाबा ने रंग भरो प्रतियोगिता में भाग ले रहे छात्र छात्राओं के कौशल कि प्रशंसा करी । उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजन से सभी बच्चों की प्रतीभा का विकास होता है ।
शाखा अध्यक्ष रमेश जाजू ने इस अवसर पर कहा की आजकल बच्चे मोबाइल व सोशल मीडिया में अपना बचपन खोते जा रहे हैं, वह अपने पारंपरिक खेल व संस्कार से दूर हो रहे हैं, इस तरह के आयोजन से बच्चों के मोबाइल से कुछ देर के लिए दूर लाने का प्रयास किया जा रहा है ।
अनुपम गोयल ने बताया कि शतरंज, रूबिक क्यूब, मस्ती की पाठशाला के माध्यम से बच्चों को पुराने खेलों से जोड़ने का प्रयास समय समय पर संस्था द्वारा किया जाता है ।
आज के कार्यक्रम में सुरेश गोयल, रमेश जाजू,अनुपम गोयल, कमलेश जैन, निंलासु माथुर, महेंद्र मंडार, मयंक अरोड़ा, गुंजन सोरवाल आदि शाखा सदस्यों की सहभागिता रही ।
अनुपम गोयल
9214429399