आज दिनांक 19 जून – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव राजस्थान सप्रभारी पूनम पासवान के अजमेर आगमन पर अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के एच.एस. पैराडाइज कल्याणीपुरा गार्डन में ब्लॉक (अ) और( ब) के वार्ड अध्यक्ष मंडल अध्यक्षों से सीधे संवाद कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर माननीय राहुल गॉंधी के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूनम पासवान ने कहा भाजपानीत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हो है चाहे वह देश की विदेश नीति और आर्थिक नीति व शिक्षा नीति हो नीटलीक पेपर को लेकर बच्चों का आत्महत्या का सिलसिला अभी तक जारी है वह सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं । केंद्रीय शिक्षा मंत्री क्यों नहीं जिम्मेदारी लेते और वह अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं देते हैं केंद्र की सरकार सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर केवल विपक्ष के राजनीतिक दलों को तोड़ने में लगी हुई है महंगाई से आम जनता की कमर टूटी हुई है, केंद्र की सरकार का पतन शीघ्र ही होने वाला है। हम सभी कार्यकर्ताओं को अब कमर कस लेनी चाहिए और घर-घर जाकर भाजपा की विफलताओं और कुनीतियों को आम जनता तक पहुंचना होगा देश की आम जनता पर प्रतिवर्ष कर्ज का भाग बढ़ता ही जा रहा है उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कायम कर संगठन की मजबूती के लिए सुझाव मांगे कार्यकर्ताओं को और सतही तौर पर आने वाली परेशानीओ सुना उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर खुले दिमाग से बिना किसी दवाब के संगठनहित में कार्य करने की सलाह दी प्रदेश सचिव अर्चना सुराणा ने कहा पासवान एक कार्यकर्ता से ही संगठन में कार्य कर इस पद पर पहुंची है वह बिहार से चलकर आपके बीच संगठननात्मक गतिविधियों को देखने और संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाने आम कार्यकर्ता की पीड़ा को सुनने समझने के लिए ही आपके बीच आई है अजमेर दक्षिण कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर द्रोपदी कोली ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए का आज जो पार्टी योजनाओं के नाम पर डी डोरा पीट रही है उज्जवला गैस के नाम पर सबसे बड़ा धोखा उज्जवला गैस के सिलेंडर घटकर प्रति वर्ष 4 सिलेंडर सब्सिडी के कर दिए गए हैं गैस और पेट्रोल के दाम प्रति सप्ताह बढ़ाई जा रहे हैं सरकार जो लाखो लोगो को गरीबी से ऊंचा उठाने का डिंडोरी पीट रही है उसमें लोगों ने स्वेच्छा से अपने अपने नाम खाद्य सुरक्षा से कटवाए हैं लाइट पानी के बिल प्रतिवर्ष बढ़ाए जाते हैं लेकिन बिजली पानी सरकार आम जनता को समय पर,पूरी नहीं दी जा रही भाजपा नीत डबल इंजन की सरकार क्यों आम गरीब वर्ग का गला घोटने पर लगी हुई है अब लोगों को समझ में आ गया है कि यह सरकार सिर्फ झूठे और भ्रामक सवादे ही करती है।
इस अवसर पर दोनों ब्लॉक अ अध्यक्ष चंदन सिंह व ब्लॉक ब अध्यक्ष लक्ष्मी धोलाखेड़िया व महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल सेवादल महिला अध्यक्ष पुष्पा राजोरिया इंद्रावती शुभम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुकेश पवार, हरिप्रसाद जाटव, अंकित घारू, सुनील केन, नरेश सारवान, मंडल अध्यक्ष मनीष सेन, कौशल चित्तौड़िया, धीरज गुर्जर रामा मिश्रा, राकेश चौहान, सहित झम्मन बेरवा तुलसीराम डाबरा भीमराज भाटी,मुकेश सावलानिया, गुरबख्श लवाना,मुकेश टेलर, रिंकी जोनवाल,वेद चौधरी, बजरंग सैन , मनमोहन मिश्रा, कमलजीत सिंह, सतीश जाटव, विष्णु गोड विक्की शिवासिया लक्ष्य धोलखेड़िया रामू जेदीया हरि सिंह,सुनील कुमार, दिलीप सिंह,राजू जेलिया, इत्यादि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर राजोरिया ने किया
भवदीय
(द्रोपदी कोली)
दक्षिण विधायक प्रत्याक्षी
मो. 9351329069