ग्रामीण सेवा शिविर-2026

पंचायत समिति अरांई की ग्राम पंचायत ढसूक में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया। शिविर में प्रार्थी गण गौरी शंकर पुत्र कैलाश चंद्र निवासी ढसुक ने उन्नत कृषि यंत्र पर अनुदान मिलने पर बताया कि कृषक द्वारा पूर्व में परंपरागत तरीके से कृषि कार्य करते आ रहे हैंजिसमे समय व श्रम अधिक लगता था। आर्थिक स्थिति कमजोर रहती थी। कृषि विभाग द्वारा किसान सेवा केंद्र व कृषक प्रशिक्षण में कृषि उत्पादकता में वृद्धि के लिए उन्नत कृषि यंत्रों के प्रयोग खेत की तैयारी में उपज भंडारण तक उपयोगी है। इस उद्देश्य की जानकारी से प्रेरणा मिली कि राज्य सरकार द्वारा कृषक कल्याणकारी योजनाओं के तहत अनुदान देय है।

प्रार्थी द्वारा राज किसान पोर्टल पर आवेदन किया गया। जिसकी विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर अनुदान दिया गया। राज्य सरकार से योगदान व कृषि विभाग की प्रेरणा से अवश्य ही कृषक की आय में वृद्धि व राज्य की समृद्धि में सहायक सिद्ध हुई है। यह योजना अन्य कृषकों के लिए भी वरदान साबित होगी। आज उनकी इस समस्या का समाधान हो गया। प्रार्थी ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा को ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के आयोजन करवाएं जाने को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

पट्टा जारी कर घर का वैध मालिकाना हक मिला

ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान पंचायत समिति पीसांगन के ग्राम पंचायत पगारा मे आयोजित शिविर मे पतासी पत्नि कचरू को जीवन मे नया उजाला लेकर आया। कैम्प के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा पतासी पत्नि कचरू को पट्टा प्रदान कर उन्हे उनके घर का वैध मालिकाना हक प्रदान किया गया। पट्टा लेने के बाद पतासी पत्नि कचरू ने धन्यवाद देते हुए कहा कि इस वैधानिक अधिकार से बैंक से लोन लेकर नया व्यापार प्रारम्भ करूंगी। जिससे मेरी आय में वृद्धि होगी और मेरे परिवार का जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने इसके लिए सरकार को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

ग्राम पंचायत पारा के काश्तकारों को मिला वर्षों पुराना भूमि विवाद का समाधान

राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा पंचायत समिति केकड़ी में आयोजित शिविर में ग्राम पारा के काश्तकारों का वर्षों से लंबित भूमि विवाद प्रशासन की सूझबूझ और संवेदनशीलता से मौके पर ही सुलझाया गयाजो एक प्रेरणादायक मिसाल बन गया। ग्राम पारा के खसरा संख्या 3303, 3306, 3705, 3707, 4552/3305, 4553/3708, 4554/3709 रकबा 1.62 हैके काश्तकारो के मध्य वर्षों से पारिवारिक मतभेद व भूमि बंटवारे का विवाद चला आ रहा था।

ग्रामीण सेवा शिविर में काश्तकार श्रीमती नाथी देवी पत्नि गोपाल जाति बैरवा व अन्य ने अपनी समस्या शिविर प्रभारी श्री सुरेश कुमार बलाईउपखण्ड अधिकारी केकड़ी तथा सहायक शिविर प्रभारी एवं नायब तहसीलदार सुश्री अर्पिता चौधरी के समक्ष रखी।

राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर सभी काश्तकारों को बंटवारे के लाभों से अवगत कराया। सीमाज्ञान की स्पष्टतापत्थरगढी की सुविधाबैंक ऋण लेने में सहूलियतपारिवारिक विवाद का स्थायी समाधान तथा संतानों के लिए स्पष्ट उत्तराधिकार का फायदा मिलता है।

राजस्व विभाग द्वारा राजस्व अभिलेखों तथा अन्य दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया गया। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर मौके पर भूमि बंटवारे के आदेश पारित किए गए तथा ऑनलाइन भू-राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराया गया। काश्तकारों ने तहसील प्रशासनशिविर प्रभारी एवं मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया और आग्रह किया कि ऎसे शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाए।

जमाबंदी में नाम संशोधन की वर्षों पुरानी समस्या का मौके पर हुआ समाधान

राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर अभियान-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी क्रम पंचायत समिति सिलोरा की ग्राम पंचायत मोतीपुरा में आयोजित शिविर में एक महिला खातेदार की जमाबंदी में दर्ज नाम संबंधी समस्या का मौके पर ही निस्तारण कर उसे राहत प्रदान की गई।

ग्राम रोडावास निवासी ममता कंवर ने शिविर में उपस्थित होकर प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान जमाबंदी संवत 2071-74 के खाता संख्या में उनका नाम गलत रूप से माया कंवर दर्ज हैजबकि उनके सभी शैक्षणिकपहचान एवं अन्य वैध दस्तावेजों में नाम ममता कंवर अंकित है। उन्होंने अभिलेखों में नाम शुद्धिकरण की मांग की।

प्रार्थना-पत्र प्राप्त होने पर शिविर प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भू-अभिलेख निरीक्षक करकेड़ी एवं पटवारी हल्का रोडावास को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मौके पर ही दस्तावेजों का परीक्षण कर प्रकरण तैयार किया तथा राजस्व अधिनियम की धारा 136 के तहत नाम शुद्धिकरण का प्रकरण प्रस्तुत किया।

प्रकरण की जांच पूर्ण होने के बाद शिविर प्रभारी द्वारा तत्काल नाम शुद्धिकरण के आदेश जारी किए गए। आदेश प्राप्त होते ही ममता कंवर के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान शिविर में एक ही दिन में हो जाना उनके लिए बड़ी राहत है। ममता कंवर ने शिविर प्रभारीराजस्व विभाग के अधिकारियों एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीण सेवा शिविर में हुआ वर्षों पुराना राजस्व विवाद समाप्त

मौके पर खाता विभाजन आदेश जारीलाभार्थियों ने जताया आभार

राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी क्रम में अजमेर ग्रामीण की उप तहसील अरडका के ग्राम पंचायत रामनेर ढाणी में आयोजित शिविर के दौरान राजस्व संबंधी एक महत्वपूर्ण प्रकरण का मौके पर ही समाधान कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई।

ग्राम मगरा की वर्तमान जमाबंदी के खाता संख्या 109 के सहखातेदार मुकेश पुत्र बालू तथा बंशीलाल सहित अन्य सहखातेदारों ने शिविर प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर खसरा संख्या 440 एवं 441 का आपसी सहमति से हिस्सानुसार बंटवारा किए जाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भूमि के विभाजन का मामला लंबे समय से लंबित थाजिससे कृषि कार्यों एवं भूमि प्रबंधन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शिविर प्रभारी ने आवेदन स्वीकार करते हुए भू-अभिलेख निरीक्षक अरडका एवं पटवारी हल्का मगरा को तत्काल बंटवारा प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक जांच एवं प्रक्रिया पूरी कर बंटवारा प्रस्ताव तैयार कर शिविर प्रभारी के समक्ष प्रस्तुत किया।

शिविर प्रभारी ने प्रस्ताव का परीक्षण कर उसे तत्काल स्वीकृत किया तथा ऑनलाइन राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने के आदेश जारी किए।

खाता विभाजन का आदेश हाथों-हाथ प्राप्त होने पर सभी पक्षकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की। लाभार्थियों ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से राजस्व संबंधी जटिल मामलों का भी मौके पर समाधान हो रहा हैजिससे समयधन और श्रम की बचत हो रही है। उन्होंने शिविर प्रभारीराजस्व अधिकारियों एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।

शहरी सेवा शिविर-2026 बना आमजन के लिए राहत का माध्यम

जन्म एवं विवाह प्रमाण पत्रों का त्वरित निस्तारणलाभार्थियों ने जताया आभार

राज्य सरकार के नगरीय विकास एवं आवासन तथा स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नगरपालिका सावर में शुक्रवार को शिविर का सफल आयोजन किया गया।

नगरपालिका सावर कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए जन्म प्रमाण पत्र एवं विवाह प्रमाण पत्र जारी किए गए। इससे लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओंशैक्षणिकसामाजिक एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हो सके।

शिविर में पहुंचे नागरिकों ने बताया कि जन्म एवं विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पूर्व में कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थेलेकिन शहरी सेवा शिविर के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ। प्रमाण पत्र हाथों-हाथ प्राप्त होने से उन्हें बड़ी राहत मिली।

शिविर में सेवाओं का लाभ प्राप्त करने वाले नागरिकों ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए नगरपालिका सावर एवं अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार मीणा का आभार व्यक्त किया।

सोमवार को भी मिलेगी जन-जन को राहत

अजमेर, 19 जून। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करने के लिए सोमवार 22 जून को भी ग्रामीण एवं शहरी शिविरों के माध्यम से राहत प्रदान की जाएगी।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि अभियान के तहत 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से शुक्रवार तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार 22 जून को उपखण्ड क्षेत्र अजमेर की घूघरा, अरांई की सान्दोलिया, भिनाय की नान्दसी, केकड़ी की नयागांव, नसीराबाद की श्रीनगर, रूपनगढ़ की पनेर, सरवाड़ की अरवड़, पीसांगन की करनोस ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय निकायों में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन वार्डवार किया जाएगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!