अजमेर। यूनिवर्सल ब्रदरहुड माह के अंतर्गत फ्रेंडशिप लॉज संख्या 47, अजमेर द्वारा विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में लॉज के वर्शिपफुल मास्टर गजेन्द्र पंचोली एवं सचिव जय करणा ने बताया कि दिनांक 21 जून 2026 को प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक चंडक हॉस्पिटल, वैशाली नगर अजमेर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।डॉ रमेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में अजमेर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत चंडक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे तथा नेत्र संबंधी समस्याओं का परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श देंगे।
पूर्व वर्शिपफुल मास्टर्स नितिन ओहरी एवं अनिल लोढ़ा ने बताया कि यूनिवर्सल ब्रदरहुड माह के अंतर्गत आयोजित सभी सामाजिक एवं सेवा गतिविधियां फ्रेंडशिप लॉज संख्या 47 के वरिष्ठतम सदस्य राईट वर्शिपफुल ब्रदर के.के. गौड़ एवं आनंद शर्मा के मार्गदर्शन एवं देखरेख में आयोजित की जा रही हैं।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के उपनिदेशक कमल गंगवाल ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि वे अपनी टीम सहित इस शिविर में सहभागिता करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे।