काली माता का जागरण सम्पन्न, मधुर भजनो की प्रस्तुती ने सबका मन मोहा

काली माता का मेला कल रविवार 21 जून को, धूमधाम से निकलेगी शोभा यात्रा, समाज व व्यापारी बन्धुओं द्वारा किया जायेगा भव्य स्वागत
अजमेर 20 जून – सर्व श्री रैगरान चारो बांरी पंचायत अजमेर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली माता का मेला 21 जून रविवार को धूमधाम से भरा जायेगा इससे पूर्व आज शनिवार को रात्रि माता जी का जागरण समाज की सैकडो महिलाओं व पुरूषो के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष अरविन्द धौलेखेडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि काली माता का जागरण डिग्गी बाजार गोल दुकान स्थित माता की प्राचिन मन्दिर पर आज शनिवार को रात्रि जागरण का रैगर समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों द्वारा माताजी की आरती पूजा अर्चना कर माताजी के जागरण का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर भजन मण्डली योगेन्द्र कुर्डिया एण्ड पार्टी के द्वारा माता के भजन ‘‘तुने मुझे बुलाया शेरावालीये’’, रूणक जुलक चाले रे भवानी तु ही अम्बे मॉं’’, ‘‘काकडिया का भैरू मे तो तने मनावा आई रे’’ ‘‘कीर्तन की है रात’’, ‘‘खाटु बाबा हमारा’’ आदि भजन प्रस्तुत किये जिससे सुनकर उपस्थित श्रृद्धालु ने जमकर भजनो का आनन्द लिया।
इसी क्रम में कल दिनांक 21 जून मेले की शोभा यात्रा रविवार प्रातः 10ः00 बजे पूर्व डिग्गी बाजार रैगर मौहल्ला से आरम्भ होकर कपड़ा बाजार, घसेटी बाजार, नला बाजार, ख्जाना गली, नया बाजार, आगरा गेट से होकर घूघरा घाटी आईजी ऑफिस के सामने काली माता के मन्दिर पर समाप्त होगी तत्पष्चात् सांय 5ः00 बजे तक माता के मन्दिर व भजन कीर्तन, प्रसाद भण्डारा व सांय 6ः00 बजे महाआरती कर मेले का समापन होगा जिसमें समाज व शहर के प्रबुद्व लोग उपस्थित रहेगे।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप प्रकाशदेव खेतावत, ओम प्रकाश नौगिया, देवेन्द्र गोस्वामी, ताराचन्द संवासिया, कैलाश रेडिया, भीकमचन्द सुनारीवाल, गोपाल रिडाडिया, महेन्द्र ओलानिया, राजू जैलिया, रतन बोहरा, हरीराम नवल, कमल रिडाडिया, महेश सबलानिया, अशोक खेतावत, गणपत कजोटिया, ओमप्रकाश झुलवारी, दुर्गा उजिरपुरिया सहित काफी संख्या में समाज बन्धु उपस्थित रहे।

 (अरविन्द धौलखेडिया)
    अध्यक्ष
    मो. 9314667613

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!