ब्यावर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार प्रातः जवाहर भवन, ब्यावर में आयोजित विशाल योग शिविर उत्साह, अनुशासन एवं जनसहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। श्री *महावीर जैन नवयुवक संघ, ब्यावर, इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया – ब्यावर चैप्टर, महावीर इंटरनेशनल रॉयल, ब्यावर, महावीर इंटरनेशनल रॉयल वीरा, समता युवा संघ, ब्यावर एवं भारतीय जैन संगठन (BJS)*, ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
*योग प्रशिक्षक प्रेरणा जैन* ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाते हुए नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं संतुलित जीवन का आधार भी है।
श्री महावीर जैन नवयुवक संघ के *अध्यक्ष प्रवीण बड़ोला एवं संयोजक रविन्द्र मकाना* ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में स्वास्थ्य एवं योग के प्रति बढ़ती जागरूकता अत्यंत सुखद संकेत है। कार्यक्रम पश्चात योग प्रशिक्षक प्रेरणा जैन का स्वागत एवं भवन निःशुल्क उपलब्ध करवाने के लिए *जैन मित्र मंडल* का आभार व्यक्त किया गया।
इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया – ब्यावर चैप्टर के चेयरमैन *सीएमए मितेश चोपड़ा एवं सचिव सीएमए शुभम सांखला* ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है और ऐसे आयोजनों से लोगों को नियमित योग अपनाने की प्रेरणा मिलती है।
महावीर इंटरनेशनल रॉयल के चेयरमैन *अशोक पालड़ेचा एवं सचिव अभिषेक नाहटा* तथा समता युवा संघ के संयोजक *मुकेश कोठारी एवं अशोक बडोला* ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों के लिए संकल्प व्यक्त किया।
महावीर इंटरनेशनल रॉयल वीरा की सचिव *संध्या बोहरा, वाइस चेयरपर्सन पूनम मकाना एवं पूजा कोठारी* तथा भारतीय जैन संगटना(BJS) के संयोजक *महावीरचंद नाहर एवं रुचि कोठारी* ने योग को स्वस्थ, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवन की आधारशिला बताते हुए इसे प्रत्येक व्यक्ति की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
शिविर समन्वयक *रूपेश कोठारी* ने बताया कि शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समय पर पहुंचने वाले प्रतिभागियों के लिए लकी ड्रॉ कूपन की व्यवस्था की गई तथा कार्यक्रम के समापन पर सभी को हेल्दी ड्रिंक भी वितरित किया गया।
शिविर की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में दिलीप दक, पंकज दक, प्रदीप मकाना, गौतम रांका, विजय लक्ष्मी दक, नीता दक, रवि बोहरा सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। आयोजन के सफल संचालन एवं जनसहभागिता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ब्यावर में स्वास्थ्य एवं जनजागरण के उत्सव के रूप में यादगार बना दिया।