साहित्य परिषद ने हल्दीघाटी युद्ध विजय पर की वीर रस गोष्ठी

अजमेर/हल्दीघाटी युद्ध विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद अजमेर महानगर की ओर से वीर रस केंद्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन बुधवार शाम मंडल पुस्तकालय, तोपदड़ा में किया गया । आरम्भ में डॉ छाया शर्मा ने सरस परिषद गीत गया। फिर अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार शर्मा और महामंत्री विष्णु दत्त ने पुस्तकालयाध्यक्ष कपिल गोयल का अभिनंदन किया । वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई । मुख्य वक्ता उमेश कुमार चौरसिया ने पुस्तकालयों में युवा पाठकों के साथ साहित्यिक चर्चा करने को आवश्यकता पर बल देते हुए महाराणा प्रताप से मातृभूमि के प्रति समर्पण, स्वाभिमान और सामाजिक एकता कीबोर्ना लेने की बात कही। गोष्ठी में पुष्पा शर्मा कुसुम ने सिंदूर ऑपरेशन, पुष्पा क्षेत्रपाल ने वीरों का रणक्षेत्र, कुलदीप सिंह रत्नू ने हिन्दू गौरव प्रताप, मोहनलाल खण्डेलवाल ने प्रताप का शौर्य, डॉ० के.के. शर्मा ने पृथ्वीराज महान, विनीता निर्झर, डॉ० छाया शर्मा, डॉ0 चेतना उपाध्याय, रेखा शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, ज्ञानेश मिश्रा, कविता जोशी कवि, राजेश शर्मा, बनवारी लाल शर्मा ने  शौर्य एवं वीर रस की कविताएँ प्रस्तुत की । संभाग सह संयोजक कुलदीप रत्नू  ने आभार व्यक्त किया ।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!