वेद और उपनिषदों की रचना से जुड़े है सिंधु तट- देवनानी

सिंधु नदी के तट भारतीय सभ्यतासंस्कृति और राष्ट्रीय अस्मिता के साथ विकसित हो रहे है पांचवें धाम के रूप में

 अजमेर, 24 जून। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने लेह-लद्दाख में आयोजित प्रथम सिंधु कुंभ के अंतर्गत पवित्र सिंधु घाट पर मां सिंधु नदी एवं भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर देशप्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धिशांति तथा प्रगति की कामना की है। इस प्रथम सिंधु कुंभ में देशभर के लगभग 20 राज्यों से 3500 से अधिक आए श्रद्धालुओं की सहभागिता से ऎसा लगा कि मानो सिंधु नदी के तट पर लघु भारत के दर्शन हो रहे हैं। राजस्थान से भी लगभग 500 से अधिक श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होने लेह-लद्दाख पहुँचे हैं। विभिन्न भाषाओंपरंपराओं और संस्कृतियों के लोग यहां एक सूत्र में बंधे दिखाई दे रहे हैंजो भारत की सांस्कृतिक एकता का अनूठा उदाहरण है।

सिंधु कुंभ बना लघु भारत

बुधवार को सिंधु नदी के तट पर हुए प्रथम सिंधु कुंभ में देशभर से जुटे हजारों लोग लघु भारत का प्रतिबिंब लग रहे थे। देशभर से लगभग साढ़े तीन हजार श्रद्धालुसंत-महात्मासामाजिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए हैं। आयोजन में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वरअनेक संत-महात्माराजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानीसिंधु कुंभ से जुडे श्री इन्द्रेश कुमारहिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता और त्रिपुरा विधान सभा अध्यक्ष श्री रामपादा जमातिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे। उनकी सहभागिता ने आयोजन की गरिमा और महत्व को बढ़ा दिया।

सिंधु नदी आध्यात्म का बन रहा है पांचवां धाम

इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि सिंधु नदी एक जलधारा ही नहीं है। यह भारतीय सभ्यतासंस्कृति और राष्ट्रीय अस्मिता की अमर प्रतीक है। यहां के तटों पर वेदोंउपनिषदों की रचना हुई है। भगवान श्री झूलेलाल का अवतरण भी इसी पवित्र नदी के पावन तट पर हुआ। भारतीय ज्ञान परंपरा के विकास में भी सिंधु क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सिंधु के पावन तट पर श्रद्धासंस्कृति और राष्ट्रीय एकता का जो अद्भुत संगम दिखाई देता हैवह भारत की सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के सशक्त परिचायक के साथ पांचवां धाम का स्वरूप बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान झूलेलाल ने मानवता को प्रेमसद्भावसेवाजल संरक्षण और लोककल्याण का संदेश दिया। सिंधु तट पर उनकी पूजा भारतीय संस्कृतिआस्था और सामाजिक समरसता की पहचान है।

पर्यावरणजल संरक्षण के साथ स्वच्छता व नशा मुक्ति का दिलाया संकल्प

श्री देवनानी ने कहा कि सिंधु कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षणजल संरक्षणस्वच्छता तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। इन संकल्पों को प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। श्री देवनानी ने कहा कि सिंधु कुंभ केवल एक आध्यात्मिक आयोजन ही नहींबल्कि भारत की सांस्कृतिक एकताराष्ट्रीय गौरवआध्यात्मिक परंपरा और अखंड राष्ट्रभाव का विराट उत्सव है। यह आयोजन देशवासियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने तथा राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

विगत कुछ वर्षों में सिंधु नदी के तटों का हुआ अभूतपूर्व विकास

स्पीकर श्री देवनानी ने कहा कि सिंधु नदी के तटों का विगत कुछ वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इन तटों पर लोगों की रुचि बढ़ती जा रही है। यह तट जन आकांक्षाओं के अनुरूप आध्यात्म के पावन स्थल बन गये है। श्री देवनानी ने आव्हान किया कि लोगों को इस पवित्र धाम के दर्शन अवश्य करने चाहिए।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!