विधानसभा अध्यक्ष देवनानी 26 से 28 जून तक विभिन्न विकास एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

अजमेर, 25 जून। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी 26 जून से 28 जून तक अजमेर शहर में आयोजित विभिन्न सामाजिकशैक्षणिक एवं विकास कार्यों के शुभारम्भ तथा लोकार्पण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

     निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री देवनानी 26 जूनशुक्रवार को दोपहर एक बजे पृथ्वीराज नगर स्थित सतगुरु इंटरनेशनल स्कूल के आगाज ऑडिटोरियम में आयोजित राजस्थान पत्रिका इग्नाइटर्स अवार्ड-2026 समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात सायं 5 बजे वार्ड संख्या 16 स्थित सोनी मोहल्ला वाल्मिकी बस्ती के पीछे नाली निर्माण कार्य तथा ऊसरी गेट स्थित रामायण मण्डल सड़क निर्माण कार्य के शुभारम्भ कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं बजे वे वरुण सागर रोड स्थित विनायक विहार कॉलोनी विकास समिति द्वारा विनायकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित रहेंगे।

     श्री देवनानी 27 जूनशनिवार को प्रातः 9 बजे वरुण सागर के डिसिल्टिंग कार्य का शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद प्रातः 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़वाली में आयोजित कार्यक्रम में डीएमएफटी मद से स्वीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़वालीपुलिस लाइन एवं वैशाली नगर के लिए पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात सायं बजे वे वार्ड संख्या 73 की राजीव कॉलोनी में बालकिशन शर्मा के मकान से धनजी के मकान तक नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। इसके उपरांत सायं बजे ऋषभ नगर विकास समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे तथा सायं 7.30 बजे लोंगिया ग्राउंड में हाई मास्ट लाइट के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

     विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी 28 जूनरविवार को प्रातः 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कस्तूरबामदार गेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएमएफटी मद से स्वीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कस्तूरबा एवं डिग्गी बाजार क्षेत्र के लिए पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण करेंगे।

error: Content is protected !!