साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पष्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09425/09426, साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में साबरमती से दिनांक 06.07.26 से 27.07.26 तक (04 ट्रिप) एवं हरिद्वार से दिनांक
07.07.26 से 28.07.26 (04 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।

साथ ही गाडी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा का मार्ग के मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट व गुडगॉव स्टेशनो पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

error: Content is protected !!