डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित

नसीराबाद। रोटरी क्लब नसीराबाद ने डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ किया। डिस्ट्रिक्ट 3053 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर CA बृजमोहन अग्रवाल एवं असिस्टेंट गवर्नर CA नवनीत राठी के नेतृत्व में क्लब के अध्यक्ष डॉ. विनायक गौड़ व सचिव मुकेश मित्तल ने नए सत्र की शुरुआत की। प्रोजेक्ट चेयरमैन विजय मेहरा और राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर  14 चिकित्सकों एवं 9 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया।
पूर्व अध्यक्ष मनीष झंवर के कार्यकाल में क्लब को मिले डिस्ट्रिक्ट एक्सीलेंट क्लब सम्मान का उल्लेख करते हुए अध्यक्ष डॉ. गौड़ ने इस रोटरी वर्ष में सेवा एवं मानवता के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया। रक्तदान शिविर में कल 90 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाएं जिनमें से 75 को रक्तदान हेतु  उचित माना गया इस शिविर में छावनी परिषद के सीईओ शाकिब आलम जी के मार्ग दर्शन पर छावनी परिषद के अधिकारी गण और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान में अपना पूर्ण सहयोग दिया।
इसी प्रकार हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर और स्टाफ ने शिविर में सेवा कार्य कर शिविर को सफल बनाया। इस शिविर में पुलिस उप अधीक्षक किशन कुमार यादव और सिटी थाना प्रभारी पंकज कुमार अपने स्टाफ के साथ रक्त दाताओं का उत्साह वर्धन करने पहुंचे और डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स का सम्मान  भी किया रोटेरी क्लब के पदाधिकारी और सभी मेंबर्स ने उनका स्वागत किया । रक्तदान शिविर के साथ ही लगाया गया फिजियोथेरेपी शिविर भी पूर्णतया सफल रहा और लोगों ने उसका पूरा लाभ उठाया।
इस शिविर में रोटरी क्लब नसीराबाद के नंदकिशोर गर्ग, विजय मेहरा, राजेंद्र अग्रवाल, जयकिशन भागनानी, अरविंद मित्तल, गौरव जिंदल, विनोद अजमेरा, प्रदीप अग्रवाल, जितेश अग्रवाल, शुभम संजय बेपटिस्ट, चंद्रशेखर गढ़वाल, अमित तापड़िया, डॉक्टर आरसी चौधरी, सुनील गोयल ने अपनी सेवाएँ दी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!