महावीर प्रवाह के प्रचार-प्रसार अभियान पर हुई चर्चा

अजमेर। महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 एवं 4 की संयुक्त ऑनलाइन बैठक में महावीर प्रवाह के प्रचार-प्रसार, वितरण एवं विज्ञापन अभियान को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

रीजन-3 के (प्रचार प्रसार) के उपनिदेशक कमल गंगवाल ने बताया कि सभी केंद्रों के अध्यक्ष एवं सचिवों से महावीर प्रवाह की प्रतियों का व्यापक वितरण कर संस्था के सेवा कार्यों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचाने का आग्रह किया गया।

अजयमेरु केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने बताया कि महावीर प्रवाह-2026 के लिए विज्ञापन संग्रह का लक्ष्य 10 जुलाई तक पूर्ण करने हेतु सभी केंद्रों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया।

अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एन. के. रांका ने कहा कि महावीर प्रवाह संस्था की सेवा गतिविधियों का प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक केंद्र को इसके प्रचार-प्रसार एवं विज्ञापन अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान देना चाहिए।

बैठक में जोन अध्यक्ष बाबू लाल जैन, जोन सचिव कैलाशचंद पाण्ड्या, जोन कोऑर्डिनेटर सूरज प्रकाश बम्ब, इंदु जैन सहित रीजन-3 एवं 4 के विभिन्न केंद्रों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!