अजमेर मंडल की उपलब्धि: मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में हासिल की 100% समयपालनबद्धता

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल  ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दिनांक 04.07.2026 को मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में 100% समयपालनबद्धता (पंक्चुअलिटी) हासिल की है
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव के अनुसार दिनांक 04 जुलाई 2026 के आंकड़ों के अनुसार, अजमेर मंडल ने अपने क्षेत्र से संचालित होने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह समय पर चलाकर 100% समयपालनबद्धता (पंक्चुअलिटी) का उत्कृष्ट रिकॉर्ड बनाया है।
संचालन से संबंधित सभी प्राथमिकताओं और यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए अजमेर मंडल ने रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित 97% के लक्ष्य को पार करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है।
दिनांक 04.07.2026 के आंकड़ों के अनुसार   कुल  ट्रेनें 121, विलंबित (लेट) ट्रेनें 0, दैनिक समयपालनबद्धता: 100%, लक्ष्य: 97%), संचयी समयपालनबद्धता (जुलाई माह): 98.65%, वित्तीय वर्ष (2026-27) की अब तक की स्थिति: 97.92% जैसे आंकड़े मंडल के  रेल नेटवर्क के कुशल प्रबंधन को दर्शाता है
इस शानदार प्रदर्शन के साथ अजमेर मंडल न केवल अपने ज़ोन (उत्तर पश्चिम रेलवे) में शीर्ष पर रहा है, बल्कि पूरे ज़ोन के औसत प्रदर्शन (95.86%) को भी मजबूती दी ।
मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने इस अनुकरणीय सफलता के लिए परिचालन, सिग्नल, इंजीनियरिंग और मैकेनिकल सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों, स्टेशन मास्टरों, लोको पायलटों और ग्राउंड स्टाफ की कड़ी मेहनत और समन्वय की सराहना की है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुरक्षा और समयपालनबद्धता के इस उच्च स्तर को भविष्य में भी निरंतर बनाए रखा जाएगा।अजमेर रेल मंडल परिवार को इस शत-प्रतिशत सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!