भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई ट्रेनों के मार्गों में बदलाव

पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन में अत्यधिक जलभराव और मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन के दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में हुए भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। भारी बारिश एवं भूस्खलन के कारण रेलवे द्वारा कई ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाओं के मार्गों में परिवर्तन किया गया है-

1. गाड़ी संख्या 20495, जोधपुर – हड़पसर रेल सेवा जो 6 जुलाई 2026 को जोधपुर से प्रस्थान की है वह परिवर्तित मार्ग सूरत – पालधी – जलगांव – मनमाड – दौंड कार्ड केबिन होकर संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 19667, उदयपुर सिटी – मैसूर रेल सेवा जो दिनांक 6 जुलाई 2026 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान की है वह परिवर्तित मार्ग सूरत – पालधी – जलगांव – मनमाड – दौंड कार्ड केबिन – पुणे होकर संचालित होगी।
3. गाड़ी संख्या 06282, मदार जंक्शन – मैसूर स्पेशल रेल सेवा जो दिनांक 6 जुलाई 2026 को मदार से प्रस्थान की है वह परिवर्तित मार्ग सूरत – पालधी – जलगांव – मनमाड – दौंड कार्ड केबिन – पुणे होकर संचालित होगी।
4. गाड़ी संख्या 22497, श्री गंगानगर – तिरुचिरापल्ली रेल सेवा जो दिनांक 6 जुलाई 2026 को श्री गंगानगर सेप्रस्थान की है वह परिवर्तित मार्ग सूरत – पालधी – जलगांव – मनमाड – दौंड कार्ड केबिन – पुणे होकर यात्रा पूरी करेगी।
5. गाडी संख्या 14805, यशवंतपुर – बाड़मेर रेल सेवा जो दिनांक 6 जुलाई 2026 को यशवंतपुर से प्रस्थान की है वह परिवर्तित मार्ग दौंड- मनमाड – जलगांव – पालधी – सूरत होकर संचालित होगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!