एएलएस ने बाल सदन में स्टेशनरी वितरित की

8 जुलाई 2026, अजमेर
अजयमेरू लेडीज सोशल सोसाइटी ने अपने इस सत्र की चौथे प्रोजेक्ट को दयानंद बाल सदन, बाल निकेतन केसरगंज.  जाकर सबसे पहले वहां जाकर बच्चों की बेसिक जरूरत को जाना। जिन की बच्चियों को जरूरत होती है पर उस तरफ किसी का ध्यान नहीं जा पाता.उन जरूरतों को पूछकर उनको पूरा करने गए। लड़कियों से मिले, उन से बहुत सारी बाते की, गेम्स खेले, उनके भावी भविष्य को लेकर उनकी क्या क्या योजनाएं है।क्या करना चाहती है।क्या उमंग है। सब बातों पर लगभग 2 घंटे क्लब सदस्याएं उनके साथ रही।
इस दौरान सोसाइटी की सदस्याओं ने बच्चों के साथ हवन पूजा  प्रार्थना की, वो एक आत्मीय वातावरण था।  जिससे बच्चों और सदस्याओं के बीच गहरा जुड़ाव बन गया। सोसाइटी द्वारा बच्चों को रजिस्टर, पेंसिल, पेन, चॉकलेट्स , मैगी पैकेट एवं उपहार वितरित किए गए तथा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस सेवा कार्य में बाल सदन के  श्री राजेंद्र सिंह जी एवं स्टाफ सदस्यों व अनीता जी आर्य का  विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सोसाइटी की सदस्याएं कुसुम आर्य महिमा जैन, कुलविंदर कौर, रीना जैन ,नीरू जैन, मुस्कान शर्मा, तृप्ति शर्मा
अंकिता मेहरा  ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
उल्लेखनीय है कि इस पुनीत कार्य के लिए आवश्यक राशि सोसाइटी के सदस्यों द्वारा ही स्वैच्छिक रूप से दान स्वरूप प्रदान की गई,
सोसाइटी का उद्देश्य छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से सेवा का यह कारवां आगे बढ़ाना है, जिसमें हर व्यक्ति अपनी क्षमता अनुसारकृमन, तन और धन सेकृसहभागी बन सके।
और सेवा के कार्य होते रहे।

दिशा प्रकाश किशनानी
अध्यक्ष
अजयमेरू लेडीज़ सोशल सोसाइटी.
अजमेर

9414435920

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!