अजमेर 8 जुलाई / अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर एवं दैनिक भास्कर समाचार पत्र के संयुक्त तत्वाधान में 9 जुलाई गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे जय अम्बे सेवा समिति वृद्ध आश्रम (सेवा धाम) के सामने, दाहिर सेन स्मारक के पास, पुष्कर रोड़, अजमेर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम, एक पेड़ – एक जिंदगी कार्यक्रम प्रारंभ किया जायेगा l
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला महामन्त्री उमेश गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के मुख्य संरक्षक कालीचरण दास खंडेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पुखराज पहाड़िया, प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया, जिला प्रभारी सुभाष नवाल, जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया, जिला महामन्त्री उमेश गर्ग व कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, जय अम्बे सेवा समिति के महामन्त्री घनश्याम दास काबरा आदि पदाधिकारी करेंगे l
संस्था जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया व महामंत्री उमेश गर्ग ने संस्था के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से इस कार्यक्रम में अवश्य पधार कर सहभागी बनने का अनुरोध किया है l
उमेश गर्ग
जिला महामंत्री
9829793705