राजोसी से शुरू हुआ ‘समावेशी रथ’ अभियान, 200 गांवों के 5000 दिव्यांगजनों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

(अजमेर), 11 जुलाई। राजस्थान महिला कल्याण मंडलचाचियावासअजमेर द्वारा दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समावेशी रथ जागरूकता अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को ग्राम राजोसी से किया गया। अभियान का उद्घाटन सहायक विकास अधिकारी रामदेव लखारा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच इकबालसामाजिक सुरक्षा योजनास्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा 200 से अधिक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत डॉ. कृष्ण कुमार बाकोलिया एवं शबनम जी ने किया। इस अवसर पर मॉनिटरिंग ऑफिसर विपुल कवरिया ने राजस्थान महिला कल्याण मंडल की 50 वर्षों की सेवा यात्रादिव्यांगजनों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं संस्था की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समावेशी रथ अभियान के माध्यम से अजमेर जिले के 200 गांवों में लगभग 5000 दिव्यांगजनों एवं उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओंशिक्षास्वास्थ्यरोजगारआजीविका एवं दिव्यांग अधिकारों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग अधिकार अधिनियम के अंतर्गत शामिल 21 प्रकार की दिव्यांगताओं की जानकारी रोल-प्लेपम्पलेटब्रोशर एवं पुस्तिकाओं के माध्यम से दी गई। टीम ने सरल ग्रामीण भाषा में प्रस्तुत नाट्य रूपांतरण के जरिए दिव्यांगता से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक रूढ़ियों को दूर करने का प्रयास किया। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को दिव्यांग प्रमाण पत्रसामाजिक सुरक्षा योजनाओंशिक्षास्वास्थ्य एवं पुनर्वास सेवाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

मुख्य अतिथि रामदेव लखारा ने कहा कि आज भी समाज में केवल शारीरिक दिव्यांगता को ही दिव्यांगता माना जाता हैजबकि बौद्धिकमानसिक एवं अन्य अदृश्य दिव्यांगताओं के प्रति पर्याप्त जागरूकता नहीं है। उन्होंने कहा कि समावेशी रथ अभियान समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और दिव्यांगजनों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है।

ग्राम सरपंच इकबाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा जागरूकता अभियान देखा हैजिसमें दिव्यांग बच्चों की वास्तविक समस्याओंउनके अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी को इतने प्रभावी ढंग से ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। उन्होंने भविष्य में भी ग्राम पंचायत स्तर पर हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के समापन पर समावेशी रथ टीम ने ग्रामीणों को पम्पलेटब्रोशर एवं पुस्तिकाओं का वितरण कर दिव्यांग अधिकार अधिनियम, 21 प्रकार की दिव्यांगताओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे दिव्यांगजनों के सम्मानअधिकार एवं समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवाराम गुर्जरशरीफ मोहम्मद ,राहुल प्रजापतमीनाक्षी पवार ,वीणा कश्यप ,सिमरन खातून ,पारुल  ,शाकिर मोहम्मद ,प्रहलादओमप्रकाश दोरायाशरीफ मोहम्मद आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।

राकेश कुमार कौशिक

निदेशक

9829140992

error: Content is protected !!