अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला ब्यावर में दो संरक्षको की नियुक्ति

ब्यावर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश प्रभारी ध्रुव दास अग्रवाल ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिला अध्यक्ष नरेश मित्तल एवं जिला महामंत्री दिलीप बाबेल की सहमति से वरिष्ठ समाजसेवी गणपत लाल सर्राफ एवं बहादुर माल कांकरिया को जिला संरक्षक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त संरक्षकों का स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश प्रभारी ध्रुव दास अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों वरिष्ठ संरक्षकों के अनुभव, मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग से संगठन की गतिविधियों को नई दिशा एवं गति मिलेगी तथा समाजहित, सेवा, शिक्षा एवं जनकल्याण के कार्यों का व्यापक विस्तार होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं अजमेर देहात पूर्व जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, पूर्व जिला महामंत्री पवन जैन, जिला अध्यक्ष नरेश मित्तल, जिला महामंत्री दिलीप बाबेल,श्रवण बंसल, प्रवीण जैन, मंजू भूतड़ा, संतोष रांका, ज्योति माहेश्वरी, सुमिता बाबेल,रीमा नवाल, स्वाति जैन, निशा खंडेलवाल, कुलदीप भूतड़ा,अशोक काला, नितिन खंडेलवाल, कमल श्रीश्रीमाल,जितेंद्र पीपाड़ा, पवन रायपुरिया, वैभव तोषणीवाल, शैलेन्द्र गुप्ता, कमल कुमार बोहरा, लूणकरण बोहरा, दीपक सांखला, मनोज जैथलिया, जसराज बिंदल, अशोक तातड़े, आलोक गुप्ता, राकेश कुलवाल, विकास कासलीवाल, गौतम हिंगड़, रूपेश कोठारी,रमेश चितलांगिया,अनुज खंडेलवाल,सयुश तातड़े,अरिहंत कांकरिया, विजय मेहता, अभिषेक नाहटा, मुकेश गर्ग, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अरविंद सराफ, चम्पालाल नाहटा, अमित गोधा, राकेश झालानी, शुभम मणियार एवं अजय जैन सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त संरक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!