डीएमएफटी की समीक्षा बैठक आयोजित

जिला कलक्टर ने दिए पूर्ण कार्यों की यूसी एवं सीसी शीघ्र भिजवाने के निर्देश

     अजमेर, 14 जुलाई। डिस्टि्रक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की मैनेजमेन्ट कमेटी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर श्री लोकबंधु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में खनिज न्यास मद से वित्तपोषित विकास कार्यों की प्रगति, पूर्ण कार्यों की उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा अन्य प्रस्तावों की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रामप्रकाश ने कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

     जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि डीएमएफटी के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समुचित समीक्षा की जाए। जिन कार्यों का भौतिक व वित्तीय रूप से समापन हो चुका है उनकी पूर्णता प्रमाण-पत्र तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र समयबद्ध रूप से तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश दिए। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे पूर्व में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा कर कार्य प्रगति रिपोर्ट एवं यूसी-सीसी की स्थिति स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें।

     उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्य आरम्भ करने के लिए जारी कार्यादेश की प्रति उपलब्ध कराई जाए। समसा के लिए स्वीकृत राशि के कार्य तत्काल आरम्भ करे। स्वीकृत कार्यो को आरम्भ नहीं करने पर इस राशि का उपयोग प्रशासन द्वारा अन्य कार्यों के लिए किया जा सकेगा।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयल एवं श्री नरेन्द्र कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!