सफलता की कहानी-1
आबादी भूमि म पटटा का लाभ मिला
श्रीकिशन निवासी ग्राम कनेईकलां ग्राम पंचायत कनेईकलां पंचायत समिति भिनाय जिला अजमेर को ग्राम पंचायत से पट्टा नहीं मिल पा रहा था। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा एवं पंचायत राज की प्रेरणा से यथासंभव निवासरत स्थान का पट्टा जारी कर लाभान्वित करने के उद्देश्य से एक प्रोग्राम अथवा अभियान जारी किया। प्रार्थना पत्र पर ग्राम पंचायत कनेईकलां ने आबादी भूमि में आवंटित करने हेतु उपखंड अधिकारी भिनाय को भेजा। ग्राम पंचायत कनेईकलां ने ग्राम कनेईकलां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में मुझे पट्टा राजस्थान पंचायत राज नियम 158 के तहत निशुल्क जारी करवाया तथा इसके लिए पंचायत राज व मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा राजस्थान सरकार तथा जिला कलक्टर, उपखंड अधिकारी भिनाय एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति भिनाय का तहदिल से धन्यवाद देते है।
राजस्व रिकॉर्ड में खातेदारी भूमि का नाम शुद्धिकरण
राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 ग्राम पंचायत बिड़ला में ग्राम हरपुरा, सरवाड़ निवासी श्री बैजनाथ पुत्र लादू, जाति जाट के लिए बड़ी राहत लेकर आया। वर्षों से राजस्व अभिलेख (जमाबंदी) में उनके नाम की लिपिकीय त्रुटि के कारण उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं राजस्व कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
राजस्व रिकॉर्ड में उनकी खातेदारी भूमि के खसरा संख्या 384, 382, 27, 29, 35, 40, 44, 223 एवं 37, 38, 39, 42, 47 में नाम बेनाथ पुत्र लादू दर्ज था, जबकि उनके सभी पहचान दस्तावेजों में सही नाम बैजनाथ पुत्र लादू अंकित था। इस विसंगति के कारण उन्हें कृषि ऋण, फार्म पॉण्ड, तारबंदी तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में लगातार परेशानी हो रही थी।
शिविर के दौरान श्री बैजनाथ ने शिविर प्रभारी श्री गजेन्द्र शर्मा, उपखण्ड अधिकारी सरवाड़ के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्या से अवगत कराया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सरवाड़ एवं नायब तहसीलदार बोराड़ा श्री रमेश चंद सोनी ने तत्काल राजस्व टीम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
पटवार हल्का द्वारा राजस्व अभिलेखों एवं संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर मौके पर ही नाम शुद्धिकरण का प्रकरण तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जमाबंदी में दर्ज बेनाथ के स्थान पर बैजनाथ नाम दर्ज करने के आदेश पारित किए गए।
नाम शुद्धिकरण की प्रक्रिया शिविर में ही पूर्ण होने पर श्री बैजनाथ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजस्थान सरकार, शिविर प्रभारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।
बंटवारे के लिए मिली अनुमति
राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत बांसेली, पुष्कर में किया गया। कैम्प में प्रार्थी तीन भाई दातारसिंह पुत्र तोपसिंह, शैतानसिंह पुत्र तोपसिंह एवं भवानीसिंह पुत्र तोपसिंह के खसरा संख्या 417 रकबा 0.2491, 418 रकबा 0.2048 एवं 433 रकबा 0.3572 किस्म चाही का बंटवारा प्रकरण जो की काफी समय से लम्बित था। प्रकरण के लिए तीनों भाईयों द्वारा स्वयं शिविर में उपस्थित होकर बंटवारा के लिए आवेदन किया गया। आवेदन प्रस्तुत करने पर शिविर प्रभारी, तहसीलदार द्वारा तत्काल आदेशित करते हुए गिरदावर व पटवारी साहिबान को रिकॉर्ड से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु कहा गया।
आदेशानुसार पटवारी एवं गिरदावर साहिबान द्वारा रिकॉर्ड से जांच कर रिकॉर्ड अनुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विस्तृत रिपोर्ट कैम्प में ही प्रस्तुत की जाने पर शिविर प्रभारी तहसीलदार श्री इन्द्रजीत सिंह चौहान एवं नायक तहसीलदार श्री पवन कुमार मिश्रा द्वारा कार्य की संजीदगी को देखते हुए वर्तमान राजस्व रिकोर्ड में दर्ज कर कैंम्प प्रभारी द्वारा आदेश कर बंटवारे के लिए अनुमति दे दी। इस तत्काल निस्तारण सें प्रार्थियों ने राज्य सरकार एवं राजस्व विभाग का आभार व्यक्त किया।