आईटीआई सत्र 2026-2027 में प्रवेश की अन्तिम तिथि अब 28 जुलाई

अजमेर, 22 जुलाई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजमेर सहित राज्य के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया द्वारा राजस्थान सरकार के एकीकृत एसएसओ पोर्टल एवं ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि मंगलवार 28 जुलाई तक बढ़ाई गई है। आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट लिंक http//hteapp.hte.rajasthan.gov.in/iti_admission  का अवलोकन कर प्रवेश संबंधित विस्तृत जानकरी प्राप्त कर सकते है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उप निदेशक श्री कृष्ण मोहन जांगिड ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि मंगलवार 28 जुलाई तक बढ़ाई गई है। विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए योग्यता 8वी अथवा 10वी कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने का प्रोसेसिंग निर्धारित शुल्क एससी तथा एसटी के लिए 175 रूपये एवं अन्य अभ्यर्थी के लिए 200 रूपये हैं। महिला अभ्यर्थी के लिए किसी प्रकार का प्रशिक्षण शुल्क देय नहीं होगा। अभ्यर्थी आईटीआई में चल रहे विभिन्न 25 व्यवसायों मे जैसे इलैक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, फिटर, मशीनिष्ठ, ड्राफट्समैन सिविल एवं मैकेनिकल, कोपा, वेल्डर, ऑफसेट कम बुक बाइन्डर, प्रिटिंग, फाउण्ड्रीमैन, वुड वर्क टेक्निशियन, स्टेनो अंग्रजी, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक मोटर व्हीकल, प्लम्बर तथा रेफ्रिजरेशन आदि में आवेदन कर सकते है। प्रशिक्षण अवधि एक वर्ष अथवा दो वर्ष चयनित ट्रेड अनुसार रहेगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी माखुपुरा स्थित-आईटीआई मे संपर्क कर सकते है। वर्तमान में अजमेर जिले में कुल 7 राजकीय संस्थान राजकीय आईटीआई अजमेर, राजकीय आईटीआई महिला अजमेर, नसीराबाद, टांटोटी, केकड़ी, किशनगढ़, अरांई संचालित है।

error: Content is protected !!